फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानव संपदा पोर्टल पर पंजीकरण के बाद मिलेगा वेतन

Sat, 20 Jun 2020 11:38 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

प्रदेश के सभी राजकीय स्नातक//परास्नातक महाविद्यालयों, क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी कार्यालयों और राजकीय पब्लिक लाइब्रेरी में तैनात तमाम कर्मचारियों को पंजीकरण मानव संपदा पोर्टल पर नहीं किया गया है। उच्च शिक्षा निदेशालय ने पत्र जारी का निर्देश दिए हैं कि मानव संपदा पोर्टल पर सभी कर्मचारियों का पंजीकरण होने के बाद ही जून माह के वेतन का भुगतान किया जाएगा।

विज्ञापन


उच्च शिक्षा निदेशालय की ओर से पूर्व में कई बार निर्देश जारी किए जा चुके हैं कि क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी कार्यालय, राजकीय महाविद्यालय, राजकीय पब्लिक लाइब्रेरी में तैनात कर्मचारियों का पंजीकरण मानव संपदा पोर्टल पर कराया जाए। लेकिन, कई कर्मचारियों का पंजीकरण नहीं कराया गया है।

संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ. एचपी सिंह ने सभी प्राचार्यों एवं पुस्तकालयाध्यक्षों को निर्देश जारी किए हैं कि प्रत्येक दशा में 27 जून तक सभी कर्मचारियों का मानव संपदा पोर्टल पर पंजीकरण करा लिया जाए और कर्मचारियों की सर्विस बुक को मानव संपदा पोर्टल पर पूर्ण रूप से भरकर पोर्टल पर ही वैरीफाई करा लिया जाए। कर्मचारियों का पंजीकरण पोर्टल पर कराके इस आशय का प्रमाणपत्र संबंधित क्षेत्रीय कार्यालय में उपलब्ध कराने के बाद ही जून-2020 का वेतन आहरित किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें