फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News : शहर में बनेंगे चार नए फ्लाईओवर, चौड़ा होगा रामबाग का रेलवे ओवर ब्रिज, मिलेगी जाम से निजात

Thu, 10 Oct 2024 06:00 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मंदर और शहर उत्तरी विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी ने बुधवार को सेतु निगम के मुख्य परियोजना प्रबंधक एवं परियोजना प्रबंधक के साथ शहर के भीड़-भाड़ वाले उन प्रमुख चौराहों एवं मार्गों का निरीक्षण किया, जहां जाम की समस्या काफी अधिक है।
विज्ञापन
शहर को जाम से निजात दिलाने के लिए निरीक्षण करते विधायक हर्षवर्धन और डीएम रविंद्र कुमार मंदर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाकुंभ के बाद शहर में चार नए फ्लाईओवर बनाए जाएंगे और रामबाग रेल ओवर ब्रिज (आरओबी) को चौड़ा किया जाएगा। रामबाग आरओबी के समानांतर एक अतिरिक्त लेन का निर्माण कराया जाएगा। इस बाबत जिला प्रशासन की ओर से जल्द ही शासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा। इससे शहर के एक बड़े हिस्से को जाम की समस्या से निजात मिल सकेगी।

जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मंदर और शहर उत्तरी विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी ने बुधवार को सेतु निगम के मुख्य परियोजना प्रबंधक एवं परियोजना प्रबंधक के साथ शहर के भीड़-भाड़ वाले उन प्रमुख चौराहों एवं मार्गों का निरीक्षण किया, जहां जाम की समस्या काफी अधिक है। निरीक्षण के बाद महाराणा प्रताप चौराहा, मेडिकल चौराहा, सिविल लाइंस हनुमान मंदिर और कचहरी मार्ग पर फ्लाईओवर निर्माण को लेकर सहमति बनी।

विज्ञापन


डीएम और शहर उत्तरी के विधायक ने कचहरी चौराहा, मेयोहाल चौराहा, लोकसेवा आयोग चौराहा, पत्रिका चौराहा, सिविल लाइंस बस स्टैंड चौराहा, सिविल लाइन हनुमान मंदिर चौराहा, मेडिकल चौराहा, महात्मा गांधी मार्ग, स्टेनली रोड का निरीक्षण करते हुए फ्लाईओवर निर्माण के लिए परिस्थितियों का आकलन किया और इसी आधार पर चार नए फ्लाईओवर और रामबाग आरओबी के चौड़ीकरण का निर्णय लिया।

विज्ञापन

डीएम रविंद्र कुमार मंदर ने संबंधित विभाग के अफसरों को निर्देश दिए कि चारों फ्लाईओवर और रामबाग आरओबी के समानांतर एक अतिरिक्त लेन के निर्माण का प्रस्ताव शीघ्र तैयार कर लिया जाए, ताकि समय से शासन को भेजा सके। निरीक्षण के दौरान सेतु निगम के मुख्य परियोजना प्रबंधक मनोज अग्रवाल, परियोजना प्रबंधक अनिरुद्ध यादव सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

शहर उत्तरी के विधायक हर्ष वर्धन बाजपेयी ने बताया कि महाराणा प्रताप चौराहा एवं मेडिकल चौराहा पर फ्लाईओवर निर्माण के लिए पहले से कवायद चल रही थी और स्थानीय प्रशासन को शासन से डीपीआर बनाने के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में बुधवार को शहर के व्यस्त चौराहों और मार्गों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान कचहरी रोड और हनुमान मंदिर चौराहे पर भी फ्लाईओवर निर्माण और रामबाग आरओबी के चौड़ीकरण पर प्रस्ताव तैयार करने का निर्णय लिया गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें