नोएडा के सेक्टर-82 स्थित ब्रम्हचारी कुटी गेझा का बाघंबरी गद्दी मठ में विलय कर दिया गया। अब इस मंदिर की पूजा-आरती, भोग की व्यवस्था बाघंबरी गद्दी मठ के तहत होगी।
इसी के साथ अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि के शिष्य आनंद गिरि महाराज को ब्रह्मचारी कुटी का प्रथम महंत सोमवार को आनंद पीठाश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी बालकानंद गिरि, दिल्ली संत महामंडल की अध्यक्ष स्वामी विद्या गिरि, अंतर्राष्ट्रीय हिंदू सेना के परमाध्यक्ष महंत आदित्य कृष्ण गिरि की मौजूदगी आनंद गिरि को ब्रह्मचारी कुटी का महंत बनाया गया।
इस दौरान देश, विदेश से सैकड़ों संतों का जमावड़ा ब्रह्मचारी कुटी में लगा रहा। इस मौके पर दिल्ली संत महामंडल के महामंत्री महंत भोला गिरि, महामंडलेश्वर परमेश्वर दास, महंत जय भारती, महंत दीनबंधु दास, महामंडलेश्वर रामगोविंद दास, महंत सूरज गिरि, महंत श्याम गिरि, प्रधान करतार, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सतीश चौहान, सुभाष भाटी, ललित भाटी, गौरव गर्ग,जगत सिंह अवाना, ललित शर्मा, अजीत शर्मा, गौरव अवाना, यशराज अवाना, सुरेंद्र सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे। महंत आनंद गिरि आगत अतिथियों का आभार जताया और ब्रम्हचारी कुटी को प्रदेश का सबसे पावन स्थल बनाने का संकल्प लिया।