फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : मुकेश बने पथरचट्टी कमेटी के अध्यक्ष, विजय सिंह महामंत्री

Sun, 24 Oct 2021 10:15 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
विज्ञापन
ramleela - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
श्री पथरचट्टी रामलीला कमेटी के त्रिवर्षीय सत्र के लिए रविवार को हुए चुनाव में मुकेश कुमार पाठक को अध्यक्ष, विजय कुमार सिंह को महामंत्री और गिरधारी लाल अग्रवाल को कोषाध्यक्ष चुना गया। इसी क्रम में बसंतलाल आज़ाद, रमेश कुमार जायसवाल, धर्मेन्द्र कुमार भइया जी, कन्हैया लाल
विज्ञापन

गुप्त को उपाध्यक्ष, सुधीर शर्मा, गोपाल जी केसरवानी, दुर्गा प्रसाद गुप्त, विजय वैश्य, शेषनारायण करवरिया को मंत्री बनाया गया। 

कार्यकारिणी के लिए राजीव गुप्त बिट्टू, उमलाल पांडेय, राजेश वैश्य, दिनेश सिंह , राजेश पांडेय को संयुक्त मंत्री, शिवबाबू केसरवानी, सुधीर जैन , अशोक केसरवानी और पवन सिंह,अचिंत्य करवरिया को उपमंत्री, शैलेंद्र कुमार साहू, प्रदीप कुमार गुप्त कार्यालय मंत्री और ज्ञानचंद्र मिश्र , राजेश सिंह, अजय कुमार शुक्ल , विवेक साहू , अंशुमान मालवीय संगठन मंत्री तथा विष्णु जी अग्रवाल नाहर आय-व्यय निरीक्षक चुने गए।

प्रवक्ता व मीडिया प्रभारी का दायित्व लल्लूलाल गुप्त ‘सौरभ’ निभाएंगे। रामबाग मैदान पर हुए चुनाव से पहले महामंत्री विजय सिंह ने पिछली कार्यवाही पढ़ी, जिसे सभा ने सर्वसम्मति से पारित करने सहित तीन सत्रों के आय-व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया गया। पूर्व अध्यक्ष कपिल मुनि करवरिया के संकल्पों को पूरा करने सहित दिवंगत महामंत्री आनंद सिंह तथा कोषाध्यक्ष सुरेश चंद्र अग्रवाल को श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें