Prayagraj News : केंद्रीय मंत्री उमा भारती का स्वागत करतीं महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी।
- फोटो : प्रयागराज
पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्राचीन मनोकामना शिव पूर्ति मंदिर के नीचे भी सरस्वती हैं। प्रयागराज सरस्वती नदी पर ही बसा है। इस मनोकमना पूर्ति शिव मंदिर से मंत्री नंदी में अटूट विश्वास है। मंत्री नंदी बताते हैं कि उनके दूसरे जन्म के पीछे इसी मंदिर से उनका अटूट विश्वास ही है।
उमा भारती ने बताया कि उन्होंने मंत्री नंदी को अपने सपने के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि मुझे इस शिव मंदिर में पूजा अर्चना करना है और वे दर्शन करने पहुंच गईं। इस दौरान महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री का स्वागत एवं अभिनंदन किया।
इस अवसर पर भाजपा वरिष्ठ नेता डॉ. विक्रम सिंह पटेल, नामित पार्षद अनूप मिश्रा, हर्ष केसरी, अनूप अग्रवाल, रवि शुक्ला, कमल कुमार केसरवानी लाला, भानु दुबे, विवेक साहू, अमन द्विवेदी आदि लोग मौजूद रहे।