फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना पॉजिटिव मिलने से 20 जुलाई तक बंद रहेगा प्रयागराज का जिला न्यायालय 

Tue, 07 Jul 2020 12:44 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
prayagraj news - फोटो : prayagraj
विज्ञापन
जिला न्यायालय 20 जुलाई तक बंद रहेगा। कटरा क्षेत्र में एक महिला के कोरो ना पॉजिटिव पाए जाने के कारण सीएमओ की रिपोर्ट के आधार पर जिला प्रशासन ने न्यायालय बंद किए जाने का निर्णय लिया है। इसके पहले सीएमओ की रिपोर्ट के आधार पर ही जिला न्यायालय 12 जून से ही बंद कर दिया गया था। 
विज्ञापन


जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष हर सागर मिश्रा मंत्री और राकेश दुबे ने बताया कि तीन जुलाई को न्यायालय खुलना था लेकिन एसएसपी कार्यालय में कोरोना पॉजिटिव केस आने के कारण छह जुलाई तक के लिए न्यायालय बंद किए जाने का निर्णय जिला और न्यायालय प्रशासन ने लिया था।

सोमवार को जिला न्यायालय प्रशासन को सीएमओ की रिपोर्ट प्राप्त हुई है, जिसमें कटरा के बख्तियारी मोहल्ले में एक महिला के कोरोना से संक्रमित होने के बाद वह क्षेत्र हॉटस्पॉट घोषित कर दिया गया है। जिसके कारण जिला न्यायालय परिसर भी हॉटस्पॉट की परिधि में आ गया है। इस आधार पर जिला न्यायालय को 20 जून तक के लिए बंद करने का निर्णय लिया गया है। 
विज्ञापन


कोरोना संक्रमण में लॉकडाउन के कारण 23 मार्च से ही जिला न्यायालय बंद कर दिया गया था। बीच में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जमानत प्रार्थना पत्रों की सुनवाई की गई थी।बाद में आठ जून को कुछ अदालतों में कामकाज शुरू हुआ था लेकिन हॉटस्पॉट की परिधि में आ जाने के कारण जिला जज ने न्यायालय को 12 जून से बंद कर दिया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें