फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूरामुफ्ती में युवक पर चापड़ से हमला, गई जान

विज्ञापन
A young man was attacked by a chaapad in Poramufti, lost his life - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
पूरामुफ्ती में युवक पर चापड़ से हमला, गई जान
विज्ञापन

इस्माइलपुर कोटवा गांव में वारदात, तीन लोग घायल
संवाद न्यूूज एजेंसी
चायल (कौशाम्बी)। पूरामुफ्ती कोतवाली क्षेत्र के इस्माइलपुर कोटवा गांव में सोमवार सुबह रास्ते के विवाद को लेकर पड़ोसी दबंगों ने एक युवक को चापड़ से काट डाला। हमले में उसके तीन चचेरे भाई घायल हो गए, इनमें एक की हालत गंभीर है। मृतक के चचेरे भाई ने आठ नामजद व छह अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

इस्माइलपुर कोटवा निवासी राजेन्द्र उर्फ मिर्रा (35) पुत्र मंगल प्रसाद का पड़ोसी रामनरेश से रास्ते को लेकर विवाद चल रहा था। सोमवार सुबह रामनरेश रास्ते की इसी विवादित भूमि पर निर्माण करा रहा था। राजेन्द्र ने इसका विरोध किया तो आरोपी रामनरेश नरेश ने फोन करके मनौरी से अपने करीबियों व रिश्तेदारों को बुला लिया। लाठी-डंडे व कुल्हाड़ी-चापड़ आदि हथियारों से लैस होकर आए इन लोगों ने राजेन्द्र की पिटाई करनी शुरू कर दी। आरोप है कि इसी बीच रामनरेश ने राजेन्द्र के ऊपर चापड़ से हमला कर दिया। सिर व गर्दन पर वार होने से राजेन्द्र गंभीर रूप से घायल हो गया। हमलावरों की पिटाई से बीच-बचाव करने पहुंचे राजेन्द्र के चचेरे भाई उमेश, लक्ष्मी प्रसाद तथा मुकेश भी जख्मी हो गए। परिजन आननफानन गंभीर रूप से घायल राजेन्द्र और मुकेश को लेकर एसआरएन अस्पताल प्रयागराज के लिए रवाना हुए. जबकि उमेश व लक्ष्मी प्रसाद को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। उधर एसआरएन ले जाते वक्त रास्ते में राजेन्द्र की मौत हो गई। गांव में तनाव को देखते हुए दो दरोगा और चार सिपाहियों की तैनाती कर दी गई है। पूरामुफ्ती कोतवाल रमेेश पटेल का कहना है कि मृतक के चचेरे भाई लक्ष्मी ने रामनरेश समेत आठ नामजद तथा छह अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें