फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj Corona Update: 272 नए संक्रमित मिले, 369 हुए ठीक, चार की मौत

Mon, 21 Sep 2020 10:51 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण के मामले में रविवार का दिन राहत देने वाला रहा। इस दिन नए संक्रमितों की संख्या 27 दिन बाद तीन सौ के नीचे आई, वहीं ठीक होने वालों का आंकड़ा लगातार छठे दिन नए मरीजों के मुकाबले कहीं अधिक रहा। रविवार को रिकवरी रेट 78 फीसदी पर पहुंच गया। हालांकि, संक्रमण की चपेट में आने से चार लोगों की मौत भी हुई। 
विज्ञापन


सीएमओ मेजर डॉ. जीएस बाजपेई ने बताया कि रविवार को कुल 272 नए संक्रमित मिले। इससे जिले में कोरोना मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 16687 हो गया है। इसमें 13010 लोग अब तक ठीक हो चुके हैं। रविवार को कुल 369 लोग संक्रमण मुक्त हुए। इसमें 31 लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिली, जबकि 338 का होम आइसोलेशन पूरा हुआ।

छुट्टी पाने वालों में रेलवे चिकित्सालय से छह, बेली से एक, दो निजी अस्पताल से आठ और एसआरएन चिकित्सालय से 16 व्यक्ति शामिल हैं। इससे एक्टिव केस की संख्या में भी कमी आई है और यह संख्या 3432 रह गई। इसमें 3110 लोग होम आइसोलेशन में हैं, जबकि 322 लोग अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती हैं। एसआरएन चिकित्सालय में 151, रेलवे अस्पताल में 55, कोविड केयर सेंटर कालिंदीपुरम में 25, यूनानी मेडिकल कॉलेज में 12, दो निजी चिकित्सालयों में 87 तथा बेली में 49 संक्रमित भर्ती हैं। 
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक 27 दिनों बाद 24 घंटे में नए संक्रमितों की संख्या तीन सौ के नीचे आई है। इसके पहले 24 अगस्त को एक दिन में 260 मरीज मिले थे। उसके बाद से आंकड़ा लगातार तीन सौ से अधिक रहा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें