फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj Corona Update: 144 नए पॉजिटिव, प्रयागराज में 20 हजार के पार हुए संक्रमित

Mon, 05 Oct 2020 07:49 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

रविवार को जिले में हाल के दिनों में कोविड संक्रमण के सबसे कम 144 संभावित संक्रमितों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके साथ ही जिले में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बीस हजार के पार होकर 20076 पर पहुंच गया। 24 घंटे में जहां 308 लोग संक्रमण मुक्त हुए वहीं उपचार के दौरान तीन मरीजों की मौत हो गई। 

विज्ञापन


सीएमओ मेजर डॉ. जीएस बाजपेयी के मुताबिक करीब दो महीने बाद संक्रमितों के आंकड़ों में कमी आई है। 24 घंटे में सिर्फ 144 मामले पॉजिटिव आए हैं। वही संक्रमितों से दोगुने से अधिक 308 मरीज संक्रमण मुक्त हुए हैं। 

prayagraj news : Corona News prayagraj - फोटो : prayagraj
सीएमओ डॉ. बाजपेयी ने बताया कि संक्रमण मुक्त होने वाले 308 मरीजों में 47 विभिन्न कोविड अस्पतालों से डिस्चार्ज किए गए। वहीं 261 संक्रमितों का होम आइसोलेशन पूरा हुआ। होम आइसोलेशन में अब तक 12870 मरीज ठीक हो चुके हैं। वहीं विभिन्न कोविड अस्पतालों और कोविड केयर सेंटर से 4615 मरीज डिस्चार्ज किए जा चुके हैं। कोविड संक्रमण से मरने वालों की संख्या 274 हो गई है। 
विज्ञापन

prayagraj news : Corona News prayagraj - फोटो : prayagraj

कोविड केयर सेंटरों, अस्पतालों में भर्ती हैं 251 मरीज

सीएमओ के मुताबिक जिले में रविवार को कोरोना संक्रमण के 2317 एक्टिव केस रहे। विभिन्न कोविड केयर सेंटरों और अस्पतालों में कुल 251 मरीज भर्ती हैं। इनमें सर्वाधिक मरीज एलथ्री चिकित्सालय एसआरएन में 90, बेली में 42, रेलवे हॉस्पिटल में 28, कालिंदीपुरम में 39, यूनाइटेड मेडिसिटी में 22 तथा साईंनाथ वात्सल्य एएमए हॉस्पिटल में 30 मरीजों का इलाज किया जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें