डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के लिए हवन-पूजन करते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के कोरोना संक्रमित होने के बाद वह जल्द इस बीमारी से निजात पाए इसके लिए रविवार को भाजपाइयों की ओर से तमाम जगह पूजन अर्चन किया गया। इस दौरान उनके समर्थकों ने जहां एक ओर रुद्राभिषेक किया तो वहीं दूसरी ओर सुंदरकांड का पाठ भी भाजपा नेताओं ने पढ़ा। कुछ भाजपा नेताओं ने बांध स्थित हनुमान मंदिर पर पूजन कर केशव मौर्य की लंबी आयु की कामना की।
दो रोज पहले ही डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने ट्वीट कर खुद को कोरोना संक्रमित होने की जानकारी दी। हालांकि उनकी तबीयत ठीक है और वह होम आइसोलेट हैं। वह जल्द स्वस्थ हो इसके रविवार को भाजपा नेता अरुण अग्रवाल के नेतृत्व में रुद्राभिषेक किया गया। इस दौरान डिप्टी सीएम के बेहतर स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की कामना की गई। इस अवसर पर दिलीप श्रीवास्तव, मनोज दुबे, जी एस पी तिवारी, चन्द्रजीत कुशवाहा, आकाश सिह, मनोज श्रीवास्तव, आशुतोष आदि मौजूद रहे।
इसी क्रम में श्री राम बारात पार्क नयापुरा करेली में भाजपा महानगर की ओर से डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य कोरोना से जल्द स्वस्थ हो इसके लिए सुंदरकांड एवं 21 बार हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। यहां महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी, वरुण केसरवानी , रमेश पासी , राजेश केसरवानी, गौरव गुप्ता, अंकित गुप्ता, अमित गुप्ता आदि मौजूद रहे। वहीं दूसरी ओर भाजपा नेता सुबोध सिंह और उनके समर्थकों की ओर से बांध स्थित लेटे हुए हनुमान जी मंदिर पर विशेष पूजन अर्चनक कर केशव के स्वस्थ होने की कामना की गई।