फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj Corona News: कोरोना ने फिर बनाया रिकार्ड, 286 मरीज मिले, चार की मौत

Thu, 20 Aug 2020 01:16 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
prayagraj news - फोटो : prayagraj
विज्ञापन
कोरोना ने बुधवार को फिर नया रिकार्ड बनाया। 286 नए संक्रमित मिलने के साथ ही जिले में कुल संक्रमितों की संख्या छह हजार पार कर गई। बुधवार को चार लोगों की मौत हुई। इसके अलावा 82 लोगों को रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई, जबकि 115 लोगों का होम आइसोलेशन पूरा हुआ। एक्टिव केसों की संख्या 1911 है।
विज्ञापन


सीएमओ मेजर डॉ. जीएस बाजपेई ने बताया कि अब तक 2704 लोगों को डिस्चार्ज किया जा चुका है और 1532 का होम आइसोलेशन पूरा हो चुका है। इससे रिकवरी रेट 68 फीसदी पर बना हुआ है।

बुधवार को नए 286 नए कोरोना मरीजों के सामने आने के बाद जिले में अब तक कुल संक्रमितों की संख्या 6250 हो गई है। 2139 लोगों की कोरोना जांच के लिए स्वाब सैंपल लिया गया है, जबकि 1500 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। 
विज्ञापन


बुधवार को कोटवां-बनी से 11, रेलवे हॉस्पिटल से नौ, कालिंदीपुरम से 12, यूनानी से छह, बेली से नौ, निजी कॉलेज से 13, एसआरएन से 22 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया।

उधर देर रात तक कोटवां-बनी में 45, रेलवे में 29, कालिंदीपुरम में 58, यूनानी में 28, निजी मेडिकल कॉलेज में 24, बेली में 78 और एसआरएन चिकित्सालय में 125 मरीज भर्ती थे। कोरोना के इसके पहले सबसे अधिक 245 मामले 13 अगस्त को सामने आए थे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें