फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : सीबीआई ने क्राइम सीन आज भी किया रीक्रिएट, 85 किलो के पुतले को फंदे से लटकाकर सेवादारों से उतरवाया

Mon, 27 Sep 2021 08:33 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
Prayagraj News : महंत नरेंद्र गिरि मौत मामले की जांच करने मठ बाघंबरी गद्दी पहुंची सीबीआई की टीम। - फोटो : प्रयागराज
विज्ञापन
सीबीआई ने सोमवार को एक बार फिर क्राइम सीन रीक्रिएट किया। महंत नरेंद्र गिरि के बराबर वजन के पुतले को पंखे से लटकाकर सेवादारों से रस्सी कटवाई गई। यह भी देखा गया कि रविवार और आज के सीन रीक्रिएशन में क्या क्या अंतर आया? सूत्रों के मुताबिक सीबीआई एक दो बार और सीन रीक्रिएट करा सकती है। 
विज्ञापन


नरेंद्र गिरि ने गेस्ट हाउस के जिस रूम में खुदकुशी की थी, सीबीआई सोमवार को वहां फिर पहुंच गई। सारे सेवादारों को फिर बुलाया गया। 85 किलो का पुतला पंखे से लटकाकर सेवादारों को फिर बुलाया। सर्वेश, सुमित और धनंजय से दरवाजे को धक्का दिलवाकर खुलवाया गया फिर कहा कि पुतले को रस्सी काटकर नीचे उतारें। जैसे उस दिन किया था। उस दिन जगह रस्सी काटी गई, वहीं से रस्सी काटी जाय। सेवादारों ने रस्सी काटी और पुतले नीचे उतारकर रखा गया।

अधिकारियों ने बेहद गौर से पूरे घटनाक्रम को देखा। इसके बाद सेवादारों से कहा गया कि उन्होंने जिसे भी पहली बार फोन किया था। उन्हें फिर फोन करे। क्राइम सीन दोहराने के बाद सीबीआई वहां से हटी। सीबीआई ने रविवार और सोमवार को हुए क्राइम सीन रीक्रिएशन की तुलना की। देखा कि सेवादारों के व्यवहार में क्या क्या अंतर आया था। सूत्र बताते हैं कि क्राइम सीन रीक्रिएशन एक दो और बार कराया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें