फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : संबित पात्रा के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में तहरीर, प्रियंका गांधी की रैली में अजान का मामला

Sun, 17 Oct 2021 12:55 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज

सार

आरोप है कि संबित पात्रा ने धार्मिक वैमनस्यता फैलाने के लिए यह हरकत की है। उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाए।
विज्ञापन
BJP Sambit patra - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उच्च न्यायालय के अधिवक्ता और कांग्रेस कमेटी की लीगल सेल के उपाध्यक्ष रवींद्र सिंह ने भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में तहरीर दी है। तहरीर के मुताबिक प्रियंका गांधी ने 10 अक्टूबर को वाराणसी में किसान न्याय रैली का आयोजन किया था।

विज्ञापन


प्रियंका गांधी के नेतृत्व में रैली का शुभारंभ सर्वधर्म प्रार्थना से हुआ थाm लेकिन संबित पात्रा ने 14 अक्टूबर को ट्वीट किया कि कांग्रेस पार्टी की नेता की उपस्थिति में केवल अजान कराई गई, जबकि सर्वधर्म प्रार्थना में पहले सनातन धर्म, इस्लाम और फिर सिख धर्म से संबंधित प्रार्थना की गई थी। संबित पात्रा ने धार्मिक वैमनस्यता फैलाने के लिए यह हरकत की है। उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाए। इंस्पेक्टर जेपी शाही ने बताया कि तहरीर की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें