फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj Airport : संगमनगरी से अहमदाबाद, चेन्नई के लिए चल रहा सर्वे, महाकुंभ के पहले शुरू होगी उड़ान

Fri, 23 Aug 2024 01:22 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

प्रयागराज में अगले वर्ष की शुरुआत में महाकुंभ मेले का आयोजन है। इस वजह से एयरपोर्ट के विस्तार का कार्य भी चल रहा है। महाकुंभ के दौरान देश-विदेश से हजारों की संख्या में यात्री विमान से प्रयागराज आएंगे। इसे देखते हुए विमानन कंपनी तमाम नए रूट पर हवाई सेवा शुरू करने के लिए मंथन कर रही।
विज्ञापन
Flight - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रयागराज से अहमदाबाद और चेन्नई के लिए महाकुंभ के पूर्व सीधी उड़ान का शुरू होना तय है। इन दोनों महत्वपूर्ण शहरों के लिए कुछ विमानन कंपनियों ने सर्वे भी किया है, कुछ अभी सर्वे कर भी रही हैं। अक्तूबर के आखिरी सप्ताह से लागू होने वाले विंटर शेड्यूल में इन दोनों उड़ान को शामिल किया जा सकता है। चर्चा है कि इन दोनों शहरों के लिए सप्ताह में तीन-तीन दिन उड़ान यहां से उपलब्ध होगी।

विज्ञापन


प्रयागराज में अगले वर्ष की शुरुआत में महाकुंभ मेले का आयोजन है। इस वजह से एयरपोर्ट के विस्तार का कार्य भी चल रहा है। महाकुंभ के दौरान देश-विदेश से हजारों की संख्या में यात्री विमान से प्रयागराज आएंगे। इसे देखते हुए विमानन कंपनी तमाम नए रूट पर हवाई सेवा शुरू करने के लिए मंथन कर रही। विमानन कंपनी इंडिगो ने प्रयागराज-हैदराबाद के बीच हवाई सेवा शुरू करने का एलान पिछले दिनों ही किया है। 28 सितंबर 24 से यह उड़ान शुरू भी होने जा रही है।

अब इसी क्रम में कुछ अन्य कंपनियों ने भी अहमदाबाद, चेन्नई के लिए सीधी उड़ान शुरू करने के लिए अपनी दिलचस्पी दिखाई है। इसके लिए ट्रैफिक सर्वे भी किया जा रहा है। एयरपोर्ट प्रशासन का भी कहना है कि आने वाले दिनों में तमाम शहरों के लिए सीधी उड़ान प्रयागराज से शुरू हो सकती है। फिलहाल,चेन्नई और अहमदाबाद के लिए शुरू होने वाली उड़ान अक्तूबर माह के अंतिम सप्ताह से लागू हो रहे विंटर शेड्यूल में शामिल की जा सकती है। अगर यह उड़ान शुरू होती है तो प्रयागराज से चेन्नई महज दो से ढाई घंटे में पहुंचा जा सकेगा। वहीं, अहमदाबाद भी अधिकतम दो घंटे में पहुंच जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें