फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : मामूली टक्कर के बाद एसीएमओ की गाड़ी में तोड़फोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
मामूली टक्कर के बाद एसीएमओ की गाड़ी में तोड़फोड़
विज्ञापन

जार्जटाउन में घटना, पुलिस से शिकायत
प्रयागराज। जार्जटाउन में एएन झा मार्ग पर बच्चे को मामूली टक्कर लगने के बाद एसीएमओ राहुल सिंह की गाड़ी में तोड़फोड़ की गई। टक्कर मारने का आरोप लगा रहे लोगों ने आर्थिक मदद की मांग को लेकर हंगामा भी किया। सूचना पर पुलिस पहुंची लेकिन तब तक हंगामा करने वाले भाग निकले। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन

एसीएमओ राहुल ने बताया कि वह सीएमओ से मिलने शुक्रवार को उनके आवास पर जा रहे थे। अभी वह परिसर में प्रवेश कर ही रहे थे कि तभी कुछ लोगों ने आरोप लगाया कि उनकी गाड़ी से एक बच्चे को टक्कर लग गई है। साथ ही उसका पैर भी फ्रैक्चर हो गया है। उन्होंने गाड़ी रोककर हंगामा किया और आर्थिक मदद की भी मांग करने लगे। शोरगुल सुनकर आसपास के लोग जुट गए और तब जाकर मामला शांत हुआ। सूचना मिली तो पुलिस पहुंच गई लेकिन तब तक हंगामा करने वाले भाग चुके थे। मामले में जार्जटाउन इंस्पेक्टर से बात करने की कोशिश की गई लेकिन संपर्क नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें