फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतापगढ़ : बीडीसी सदस्य ने साथी संग मिलकर ब्लाक कर्मचारी को पीटा, मुकदमा दर्ज, विरोध में बंद रहा विकास खंड कार्यालय

Fri, 24 Sep 2021 06:05 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : pixabay
विज्ञापन
विकासखंड कार्यालय के कर्मचारी को पीटने की घटना में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है। घटना को लेकर ब्लाककर्मियो में आक्रोश है। शुक्रवार को विकास खंड कार्यालय में कर्मचारियों ने ताला बंदी करके कार्य का बहिष्कार किया। अमेठी जनपद के सहजीपुर के रहने वाले बृजेश सिंह संडवा चन्द्रिका विकास खंड में लघु सिंचाई के बोरिंग टेक्नीशियन पद पर कार्यरत हैं।
विज्ञापन


गुरुवार की शाम करीब चार बजे वह ब्लाक मुख्यालय में अपने कक्ष पर बैठे थे। इस बीच पश्चिमगांव के बीडीसी सरदार सिंह व लखराव के  विजय सिंह ब्लाक पहुंचे। दोनों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो रही थी। इस बीच उन लोगों ने बृजेश को पीट दिया। बृजेश सिंह ने घटना की जानकारी बीडीओ के साथ अन्य विकासखंड के कर्मचारियों को दी। मामले की जानकारी मिलने पर लोगों में रोष फैल गया। शुक्रवार की सुबह पीड़ित ने घटना की लिखित जानकारी बीडीओ को दी, तो बीडीओ ने उच्च अधिकारियों को जानकारी देते हुए अंतू थानाध्यक्ष को पत्र भेज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।

पीडित ने घटना की तहरीर पुलिस को देते हुए आरोप लगाया कि दोनों लोगों ने मारपीट करते हुए सरकारी कागज फाड़ दिया। जेब में रखा 1300 रुपये भी लूट लिए। उक्त मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मारपीट, लूट व सरकारी कार्य में बाधा डालने का मुकदमा पंजीकृत करके पीडित को मेडिकल के लिए सीएचसी पर भेजा है। इधर घटना के विरोध में ब्लाक कर्मचारियों ने शुक्रवार को ब्लाक में तालाबंदी करके कार्य ठप रखा। इस बारे में बीडीओ शरद सिंह ने बताया है कि गुरुवार शाम दो लोग ब्लाककर्मी के साथ मारपीट की थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। घटना को लेकर कर्मचारियों में आक्रोश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें