फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mock Drill : संगम पर किला घाट के पास पलट गई है नाव, एसडीआरएफ, सेना, जल पुलिस और पीएसी ने किया रेस्क्यू आपरेशन

Thu, 25 Jul 2024 06:55 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

ईओसी बाढ़ ने बताया गया कि अतिवृष्टि के कारण धूस्सा घाट पर जलस्तर बढ़ रहा है। संगम किला के पास नाव पलट गई है, जिसके बचाव के लिए एसडीआरएफ, जल पुलिस, पीएसी की दोनों टीमे एवं आर्मी की टीम घटना स्थल के लिए रवाना कर बाढ़ पीड़ितों एवं बाढ़ से प्रभावित पशुओं एवं आमजनमानस को रेस्क्यू किया गया।
विज्ञापन
संगम तट पर मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संगम क्षेत्र के वीआईपी घाट पर जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण के तत्वाधान में राज्य स्तरीय माॅक एक्सरसाइज का आयोजन किया गया। जिसके तहत कोई आपदा आती है, तो कितना जल्दी उससे बचाव किया जा सकता है, के बारे में माॅक एक्सरसाइज के माध्यम आम जनमानस एवं वार्डेन्स को जानकारी दी गई।

विज्ञापन


ईओसी बाढ़ ने बताया गया कि अतिवृष्टि के कारण धूस्सा घाट पर जलस्तर बढ़ रहा है। संगम किला के पास नाव पलट गई है, जिसके बचाव के लिए एसडीआरएफ, जल पुलिस, पीएसी की दोनों टीमे एवं आर्मी की टीम घटना स्थल के लिए रवाना कर बाढ़ पीड़ितों एवं बाढ़ से प्रभावित पशुओं एवं आमजनमानस को रेस्क्यू किया गया। सेना के जवानों और गोताखोरों की मदद से खोज और बचाव कार्य संपन्न किया गया। इसके बाद प्रभावित व्यक्तियों एवं पशुओं को मेडिकल कैंप पहुंचाया गया। 

यहां पर मौजूद चिकित्सकों ने बाढ़ प्रभावित पशुओं एवं व्यक्तियों का इलाज का रिहर्सल किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व विनय सिंह, सेना के कर्नल, होमगार्ड टीम, उप नियंत्रक नीरज मिश्र, एडीसी राकेश कुमार तिवारी, जल पुलिस के नेतृत्व में एसडीआरएफ, पीएसी की कई बटालियन के साथ तमाम अधिकारी मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें