फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक के कंकाल का हुआ पोस्टमार्टम , परिजनों ने लगाया जाम

विज्ञापन
कुंडा के बाबूपुर कनावां में युवक का शव रखकर जाम लगाए परिजन। संवाद - फोटो : PRATAPGARH
विज्ञापन
छह महीने पहले गायब हुए युवक का कंकाल बुधवार शाम गांव से कुछ दूर पर बकुलाही नदी के किनारे मिला था। परिजनों के चप्पल और टी-शर्ट से पहचान करने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद कंकाल घर लाया गया। इस दौरान परिजनों ने पुलिस पर रिपोर्ट न दर्ज करने का आरोप लगाते हुए शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। बाद में तहसीलदार के ज्ञापन लेने और उनकी मांगें मानने के आश्वासन पर परिजन अंतिम संस्कार के लिए तैयार हुए।
विज्ञापन

कुंडा के बाबपुर कनावां गांव निवासी धीरेंद्र कुमार सोनकर (35) लालगंज थाना क्षेत्र के रानीगंज कैथोला में अमरूद की बाग की रखवाली करता था। 23 सितंबर 2021 को वह बाग से लापता हो गया। काफी खोजबीन के बाद भी उसका सुराग नहीं मिलने पर परिजनों ने थाने में तहरीर दी थी। बुधवार को महेशगंज थाना क्षेत्र के फतूहाबाद बैरागीपुर के सामने बकुलाही नदी के किनारे एक नरकंकाल मिला।
मौके पर पहुंचे धीरेंद्र सोनकर के चचेरे भाई बबलू ने उसकी पहचान धीरेंद्र के रूप में की। उसने बताया कि वहां मिली टीशर्ट और चप्पल धीरेंद्र की थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुक्रवार को शव घर पहुंचने पर परिजनों ने अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया और एफआईआर दर्ज करने की मांग करने लगे। पुलिस के नहीं सुनने पर लोगों ने शव को रोड पर रखकर जाम लगा दिया।
विज्ञापन

कुछ देर बाद तहसीलदार कुंडा सहित महेशगंज की पुलिस मौके पर पहुंची लोगों से बातचीत की। परिजनों ने पचास लाख रुपये मुआवजा, एक नौकरी व एक शस्त्र लाइसेंस की मांग को लेकर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। तहसीलदार ने उनकी मांगों को शासन तक पहुंचाने की बात कही।
इसके बाद जाम समाप्त किया गया। पुलिस का कहना है कि परिजन धीरेंद्र का कंकाल होने का दावा जरूर कर रहे हैं, लेकिन बगैर डीएनए टेस्ट के किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकते। इसलिए पोस्टमार्टम के बाद कंकाल का डीएनए टेस्ट कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें