फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : सीबीआई अफसर बन रिटायर अधिकारी से 2.90 लाख रुपये हड़पे, खाते में ट्रांसफर करा ली रकम

Mon, 18 Mar 2024 11:43 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
cbi team - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

करेली में सीबीआई अफसर बनकर एमएसएमई मंत्रालय के रिटायर अफसर टीएच फारुकी(65) से 2.90 लाख रुपये हड़प लिए गए। मनी लांडि्रंग के केस में नाम होने व गिरफ्तारी का डर दिखाकर खाते में रकम ट्रांसफर करा ली गई। शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


भुक्तभोगी अफसर सहायक निदेशक ग्रेड-1 के पद से रिटायर हुए हैं। उनकी पत्नी का निधन हो चुका है और एक बेटा हैदराबाद में पढ़ रहा है। वह यहां अकेले रहते हैं। उन्हाेंने पुलिस को बताया कि 11 मार्च को एक व्यक्ति ने खुद को टेलीफोन विभाग का कर्मचारी बताकर कॉल किया और कहा कि उनके आधार कार्ड से एक सिम मुंबई में लिया गया है।

यह भी कहा कि यह केस चूना मट्टी थाने के उपनिरीक्षक विनय कुमार चौबे के पास है और वह उन्हें कॉल ट्रांसफर कर रहा है। इसके बाद खुद को विनय कुमार चौबे बताने वाले ने कहा कि उनके आधार पर मनी लांडि्रंग का केस दर्ज है और वह अपने उच्चाधिकारी आकाश कुलहरि से बात कराने को कहते हुए कॉल ट्रांसफर कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

कालेधन का दिखाया खौफ

इसके बाद खुद को आकाश कुलहरि व सीबीआई अधिकारी बताते हुए एक व्यक्ति ने इतना मानसिक दबाव बनाया कि उसने जैसा कहा, वह करते गए। स्काइपी कॉल पर ही आधार कार्ड व चेकबुक देख ली। इसके बाद 13 मार्च को आपको पास जो पैसा है, वह उनके बताए खाते में डाल दें ताकि जांच हो सके कि पैसा कालाधन तो नहीं है।


जांच के बाद रकम तीन दिन बाद खाते में वापस आ जाएगी। ऐसा न करने पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस तरह से डर दिखाकर आरटीजीएस के जरिए 2.90 लाख रुपये दिल्ली फाइनेंशियल कॉरपोरेशन के पंजाब नेशनल बैंक भोपाल स्थित खाते में रकम ट्रांसफर करा ली। करेली प्रभारी अमरनाथ राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात में केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच में साइबर सेल से भी मदद ली जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें