फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CM Yogi In Prayagraj : सीएम योगी के दौरे को लेकर राजनीतिक हलचल तेज, प्रयागराज में भी कोई नया बयान देंगे सीएम

Wed, 04 Sep 2024 12:14 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बयान इन दिनों देश में चर्चा का विषय बना हुआ है। कुछ दिन पहले आगरा में योगी आदित्यनाथ ने बयान दिया था कि बंटेंगे तो कटेंगे और एक रहेंगे तो नेक रहेंगे। उन्होंने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के संदर्भ में यह बयान दिया था। इसको लेकर काफी हल्ला मचा है और सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी तरह से प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ देर में सीएम योगी फूलपुर पहुंचने वाले हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कटेंगे तो बटेंगे और टोपी लाल काले कारनामे के बयान को लेकर विपक्षियों के निशाने पर आए यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का दौरा प्रयागराज में प्रस्तावित है। सरकारी सूत्रों की मानें तो सीएम योगी का उड़नखटोला आज उतरेगा। कुछ देर में योगी छात्रों को स्मार्ट फोन और टैबलेट बांटने के साथ की कई योजनाओं की सौगात देंगे।

विज्ञापन












हालांकि सीएम का यह दौरा सरकारी बताया जा रहा है और वह कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। इसके साथ ही भाजपा के लोग भी सक्रिय हो गए हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ फूलपुर विधानसभा क्षेत्र का दौरे पर पहुंच रहे हैं। बता दें कि फूलपुर विधानसभा के लिए उप चुनाव होने हैं। इसके लिए सभी दलों ने जोर आजमाइश शुरू कर दी है। बसपा ने तो प्रत्याशी उतारकर पहले ही बाजी मार ली है। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बयान इन दिनों देश में चर्चा का विषय बना हुआ है। कुछ दिन पहले आगरा में योगी आदित्यनाथ ने बयान दिया था कि बंटेंगे तो कटेंगे और एक रहेंगे तो नेक रहेंगे। हालांकि उन्होंने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के संदर्भ में यह बयान दिया था। इसको लेकर काफी हल्ला मचा है और सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी तरह से प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

यह बयान अभी ठंडा नहीं हुआ था कि योगी ने अखिलेश पर निशाना साधते हुए सपा की लाल टोपी पर ही तंज कस दिया। सपा नेताओं ने भी फूलपुर में डेरा जमा दिया है। सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने भी फूलपुर क्षेत्र में कई जगह कार्यक्रमों में हिस्सा लेते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया है। बसपा के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने भी दो दिन पहले फूलपुर का दौरा किया। कुछ दिन पहले लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी प्रयागराज पहुंचे थे। 

फूलपुर में सीएम योगी के कार्यक्रम में भारी भीड़। - फोटो : संवाद
उन्होंने टोपी लाल और कारनामे काले का बयान दिया तो राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। क्या योगी आदित्यनाथ प्रयागराज दौरे पर भी कोई बयान देकर विपक्षियों पर निशाना साध सकते हैं। इसको लेकर कयास लगाए जा रहे हैं। उप चुनाव के मद्देनजर अपने दौरे में योगी अपने विरोधियों पर जमकर निशाना साध रहे हैं। प्रयागराज में भी उप चुनाव होने हैं। माना जा रहा है कि यहां भी कोई बयान देकर योगी अपने विरोधियों को कटघरे में खड़ा कर सकते हैं।
विज्ञापन

फूलपुर में सीएम योगी के कार्यक्रम में भारी भीड़। - फोटो : संवाद
रोजगार मेले में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे सीएम

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कुछ ही देर में फूलपुर पहुंचने वाले है। वह रोजगार मेले में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। वह क्षेत्रवासियों को कई योजनाओं की सौगात देंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें