पुलिस भर्ती के अभ्यर्थियों से सत्याग्रह पर पूछा गया था। पूछा गया कि भारत में महात्मा गांधी के नेतृत्व में पहला सफल उदाहरण क्या था। जवाब देने के लिए चार उत्तर बताए गए थे। इसके अलावा इस तरह के कई ऐसे सवाल थे, जिसका उत्तर देने में अभ्यर्थी जूझते रहे।
पुलिस भर्ती परीक्षा दो पालियों में हुई। पहली और दूसरी पाली की परीक्षा में अभ्यर्थियों से 300-300 प्रश्न पूछे गए थे। दो घंटे की इस परीक्षा में गणित, सामान्य ज्ञान, रीजनिंग के सवाल पूछे गए थे। सोनभद्र से आए अभ्यर्थी सूरज ने बताया कि पिछली बार प्रश्न काफी आसान आया था, लेकिन इस बार ऐसे कई प्रश्न पूछे गए जो पूरी तरह से उलझा कर रख दिए। कई प्रश्न तो ऐसे थे, जिनका जवाब दे पाना काफी मुश्किल था। बताया कि इस प्रश्नों में पूछा गया था कि भारत में महात्मा गांधी के नेतृत्व में पहला सफल उदाहरण क्या था। इसी तरह से कई और प्रश्न आए थे। हालांकि कई ऐसे प्रश्न थे, जिनका जवाब देना काफी आसान था।