फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sipahi Bharti : तीसरे दिन भी उमड़ी भीड़, अभ्यर्थियों ने खिड़कियों से घुसकर बसों में मारी इंट्री

Mon, 26 Aug 2024 12:12 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

रविवार को परीक्षा के बाद अभ्यर्थियों का अचानक सिविल लाइंस बस अड्डे पर जमावड़ा लगने लगा। शाम 6:30 बजे बस अड्डे पर खड़ी बसें पांच से दस मिनट में भरने लगीं। यह सिलसिला करीब रात नौ बजे तक चलता रहा। इस वजह से सिविल लाइंस में जाम की स्थिति बन गई, हालांकि मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने जाम को खुलवाया।
विज्ञापन
सिपाही भर्ती परीक्षा के बाद सिविल लाइंस रोडवेज पर खिड़की के रास्ते से बस में घुसते अभ्यर्थी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिपाही भर्ती परीक्षा-2024 के लगातार तीसरे दिन शहर के विभिन्न जगहों पर भीड़ देखने को मिली। मेडिकल चौराहा, रामबाग चौराहा, जानसेनगंज और तेलियरगंज समेत अन्य जगहों पर जाम लगा रहा। दूसरी पाली की परीक्षा छूटते ही सिविल लाइंस बस अड्डे और रेलवे स्टेशन पर अभ्यर्थियों का जमावड़ा लग गया। भीड़ इतनी थी कि अभ्यर्थियों ने खिड़की के सहारे बसों में घुसे और सीट पर कब्जा जमाया।

विज्ञापन


रविवार को परीक्षा के बाद अभ्यर्थियों का अचानक सिविल लाइंस बस अड्डे पर जमावड़ा लगने लगा। शाम 6:30 बजे बस अड्डे पर खड़ी बसें पांच से दस मिनट में भरने लगीं। यह सिलसिला करीब रात नौ बजे तक चलता रहा। इस वजह से सिविल लाइंस में जाम की स्थिति बन गई, हालांकि मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने जाम को खुलवाया।

अनाउसमेंट से भीड़ नियंत्रण

बस अड्डे पर अभ्यर्थियों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बार-बार अनाउसमेंट भी किया गया। बताया जा रहा था कि कौन-सी बस किस रूट पर जाएगी। बस अड्डे पर इतनी अधिक भीड़ थी कि महज पांच से दस मिनट में ही बसें फुल हो जा रही थीं।
विज्ञापन


रेलवे स्टेशन पर भी भीड़

यही हाल रेलवे स्टेशन का भी रहा। यहां पर प्लेटफार्म नंबर-पांच, सात और आठ में अभ्यर्थियों की भीड़ देखने को मिली। परीक्षार्थी सुमित ने बताया कि उसे रायबरेली जाना है। इसके लिए वह ट्रेन का समय देखने के लिए आया है। इससे पहले 23 और 24 अगस्त को भी परीक्षा छूटने के बाद सिविल लाइंस बस अड्डे और रेलवे स्टेशन में अभ्यर्थियों का जमावड़ा लग गया था।

विज्ञापन

कई जगहों पर लगा जाम

रविवार को शहर में 35 हजार से अधिक अभ्यर्थी बाहर से आए थे। दोनों पालियों की परीक्षा संपन्न होने के बाद इनमें मेडिकल चौराहा, रामबाग चौराहा, जानसेनगंज, फायर ब्रिगेड चौराहा, हनुमत चौराहा, तेलियरगंज समेत अन्य जगहों पर जाम लग गया।

क्या बोले अभ्यर्थी

इस बार प्रश्नपत्र काफी आसान था। परीक्षा छूटने के बाद घर लौट रहा हूं, लेकिन बस अड्डे पर इतनी भीड़ है कुछ समझ में नहीं आ रहा है। - मोनू, अभ्यर्थी

बस अड्डे पर सिर्फ भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अनाउसमेंट किया जा रहा है। रायबरेली जाने के लिए बस नहीं मिल रही है। - पुनीत कुमार, अभ्यर्थी

सोनभद्र से ट्रेन में आया तो किसी भी तरह का किराया नहीं देना पड़ा, लेकिन अब जाते वक्त कितना पैसा लगेगा देखता हूं। भीड़ इतना है कुछ पता नहीं चल रहा है। - सूरज, अभ्यर्थी

पिछली बार के मुकाबले पेपर इस बार काफी आसान था। बस अड्डे पर बहुत भीड़ है। रायबरेली वापस जाने के लिए बस का इंतजार कर रहा हूं। - अखिलेश कुमार, अभ्यर्थी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें