धूमनगंज थाना क्षेेत्र के कसारी मसारी इलाके में पुलिस की गो तस्करों की मुठभेड़ हो गई। दोनों के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार कर लिया है। दोनों तस्कर माफिया अतीक अहमद के करीबी बताए जा रहे हैं। गो तस्कर ताहा और खुसरो लंबे समय से तस्करी कर रहे थे।
धूमनगंज थाना क्षेेत्र के कसारी मसारी इलाके में पुलिस की गो तस्करों की मुठभेड़ हो गई। दोनों के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार कर लिया है। दोनों तस्कर माफिया अतीक अहमद के करीबी बताए जा रहे हैं। गो तस्कर ताहा और खुसरो लंबे समय से तस्करी कर रहे थे। मुठभेड़ में घायल गो तस्करों को अस्पताल भिजवाया गया है।
इंस्पेक्टर धूमनगंज राजेश मौर्या ने टीम के साथ मुठभेड़ कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपितों के पास से असलहा बरामद,किया गया है। डीसीपी नगर दीपक भूकर ने बताया कि दोनों आरोपियों पर 10-10 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था। पुलिस काफी समय से इनकी खोजबीन कर रही थी।