फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएनपी : आधीरात तक लिए गए सहायक अध्यापक और प्रधानाध्यापक भर्ती के आवेदन 

Fri, 08 Oct 2021 09:27 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
शिक्षक भर्ती
विज्ञापन
परीक्षा नियामक प्राधिकारी (पीएनपी) कार्यालय में बृहस्पतिवार की देर तक सहायक अध्यापक और प्रधानाध्यापक भर्ती 2021 के लिए स्नातक में 50 प्रतिशत से कम अंक वाले अभ्यर्थियों से आवेदन पत्र लिए गए। लगभग 2200 अभ्यर्थियों ने किया आवेदन। हाईकोर्ट के आदेश पर पीएनपी ने सात अक्तूबर तक आवेदन पत्र लिया। 
विज्ञापन


इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अध्यापक और प्रधानाध्यापक भर्ती के लिए 50 प्रतिशत से कम अंक वालों का भी आवेदन पत्र स्वीकार करने का निर्देश पीएनपी को दिया था। जिसके बाद आदेश के अनुपालन में सात अक्तूबर तक 50 फीसदी के कम अंक वालों का आवेदन लिया। कार्यालय पर काफी गहमा गहमी का माहौल रहा। रात 12 बजे के बाद तक काफी भीड़ जमा रही। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से पुलिस बल की भी तैनाती की गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें