फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज में चार हजार किमी बिछेगी पीएनजी पाइप लाइन

Thu, 22 Nov 2018 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
विज्ञापन
सांस्कटिक कार्यक्रम के लिए बन रहा पुल
विज्ञापन
ऊर्जा गंगा के तहत प्रयागराज में पाइप नेचुरल गैस योजना का विस्तार होगा। शहर में चार हजार किमी पाइप लाइन बिछाई जाएगी। प्रयागराज के साथ ही कौशाम्बी और भदोही में भी पाइप लाइन के जरिए घर-घर गैस कनेक्शन दिए जाएंगे। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य बृहस्पतिवार को सहसो स्थित छत्रपति शिवाजी इंटर कॉलेज परिसर में भदोही-कौशाम्बी नगर गैस वितरण परियोजना की आधारशिला रखेंगे। इंडियन ऑयल-अडानी गैस प्राइवेट लिमिटेड की ओर से अगले आठ वर्षों में इस योजना के तहत 339 करोड़ रुपये निवेश का लक्ष्य रखा गया है। इसके तहत इन दोनों जिलों में 58 हजार गैस कनेक्शन वितरित करने के साथ ही 24 सीएनजी पंप स्थापित किए जाएंगे।  
विज्ञापन


प्रयागराज के साथ कौशाम्बी और भदोही में भी पाइप लाइन नेचुरल गैस आने वाले वर्षों में लोगों को मिल सकेगी। इंडियन ऑयल-अडानी गैस प्राइवेट लिमिटेड को इसका जिम्मा दिया गया है। इससे वायु प्रदूषण पर रोक लगने के साथ ही वातावरण को स्वच्छ रखने में मदद मिलेगी। इन दोनों जिलों में फिलहाल 680 किमी पाइप लाइन बिछाई जाएगी। दोपहर प्रेस क्लब सभागार में इंडियन ऑयल के डीजीएम किशोर सोनक और जीएम जेपी मिश्र के अलावा इंडियन ऑयल-अडानी गैस प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंधक विकल्प शुक्ल, दानिश ने पीएनजी विस्तार की रूपरेखा को पत्रकारों से साझा किया।

अफसरों ने बताया कि प्रयागराज को ऊर्जा गंगा से जोड़ने के लिए 4000 किमी लंबी पीएनजी पाइप लाइन बिछाने का लक्ष्य रखा गया है। फिलहाल 150 किमी तक पाइप लाइन बिछाई जा चुकी है। फूलपुर स्थित इफको परिसर में पीएनजी भंडारण कर वहां से अंदावा, अलोपीबाग चुंगी से होते हुए बम्हरौली तक पीएनजी का जाल बिछाया जाएगा। इंडियन ऑयल अदानी गैस समूह के दावे के मुताबिक अब तक 25 हजार घरों के सामने से पीएनजी की लाइन गुजर चुकी है। वहां लोग चाहें तो कनेक्शन ले सकते हैं। फिलहाल कनेक्शन वितरण की शुरुआत झूंसी और त्रिवेणीपुरम से की गई है। इन दोनों कस्बों को मिलाकर 2500 घरों में पीएनजी के जरिए चूल्हे जलने लगे हैं। आने वाले समय में पाइप लाइन के जरिए घर-घर गैस पहुंचाई जा सकेगी। नैनी एडीए कॉलोनी के बाद औद्योगिक एरिया में पीएनजी का विस्तार शुरू हो गया है। नैनी में भी पीएनजी के कनेक्शन मिलने लगे हैं।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों बृहस्पतिवार को दिल्ली के विज्ञान भवन से होने जा रहे नगर गैस वितरण परियोजनाओं के शुभारंभ का लाइव प्रसारण होगा। जिस वक्त पीएम दिल्ली में इस योजना की शुरुआत करेंगे, उसी समय डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य छत्रपति शिवाजी डिग्री कॉलेज में इस योजना का शिलान्यास करेंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें