फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : संत मीराबाई पर जारी डाक टिकट पहले दिन 15 लोगों ने खरीदा, पीएम मोदी ने किया था जारी

Sat, 25 Nov 2023 01:36 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

पोस्टमास्टर जनरल ने बताया कि यह एक खूबसूरत संयोग है कि देश की स्वतंत्रता के बाद डाक टिकट पर स्थान पाने वाली पहली भारतीय महिला मीराबाई थीं, जिन पर एक अक्तूबर 1952 को दो आने मूल्य का डाक टिकट जारी किया गया था। पहले दिन शनिवार को 15 लोगों ने संत मीराबाई पर जारी डाक टिकट खरीदा। 
विज्ञापन
संत मीराबाई पर जारी डाक टिकट। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संत मीराबाई की 525वीं जयंती पर 23 नवंबर को मथुरा में आयोजित 'मीराबाई जन्मोत्सव' कार्यक्रम में डाक टिकट जारी किया था। संत मीराबाई पर जारी यह डाक टिकट प्रयागराज में भी बिक्री के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। प्रयागराज परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि 'संत मीराबाई की 525वीं जयंती’ पर जारी किए गए पांच रुपये मूल्य वर्ग वाला यह डाक टिकट प्रयागराज प्रधान डाकघर के फिलेटली ब्यूरो में बिक्री के लिए उपलब्ध है।

विज्ञापन

 
पोस्टमास्टर जनरल ने बताया कि यह एक खूबसूरत संयोग है कि देश की स्वतंत्रता के बाद डाक टिकट पर स्थान पाने वाली पहली भारतीय महिला मीराबाई थीं, जिन पर एक अक्तूबर 1952 को दो आने मूल्य का डाक टिकट जारी किया गया था। पहले दिन शनिवार को 15 लोगों ने संत मीराबाई पर जारी डाक टिकट खरीदा। अब उनकी 525वीं जयंती पर पुन: डाक विभाग द्वारा 23 नवंबर, 2023 को पांच रुपये मूल्य वर्ग वाला डाक टिकट पीएम नरेंद्र मोदी के दारा जारी किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें