फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आक्रोश : दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया का तीर्थ पुरोहिता ने किया विरोध, बिना संगम दर्शन के लौटे

Thu, 30 Sep 2021 11:42 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

संगम पर पिंडदान की परंपरा पर टिप्पणी करने के कारण तीर्थपुरोहितों का पारा चढ़ गया। तीर्थपुरोहितों ने उनके द्वारा दी गई दक्षिणा भी सिसोदिया को लौटा दी।
विज्ञापन
Prayagraj News : संगम तट पर पूजन करते दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया। - फोटो : प्रयागराज
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तीर्थ पुरोहितों के कड़े विरोध की वजह से बृहस्पतिवार की शाम दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को संगम दर्शन के बिना लौटना पड़ा। महावीर मार्ग पर गंगा पूजा के दौरान दी गई उनकी दक्षिणा भी तीर्थ पुरोहितों ने वापस कर दी। हालांकि बाद में हरिहर गंगा आरती के मंच पर ले जाकर उनसे गंगा आरती कराई गई।
विज्ञापन


तीर्थपुरोहितों का आरोप है कि संगम दर्शन के लिए जा रहे डिप्टी सीएम सिसोदिया महावीर मार्ग पर पिंडदान की परंपरा को लेकर टिप्पणी करने लगे। इस पर तीर्थपुरोहितों ने नाराजगी जताई। प्रयागवाल युवा वाहिनी के अध्यक्ष अमित राज वैद्य ने बताया कि दिल्ली के डिप्टी सीएम सनातनी परंपरा के विपरीत बाते कर रहे थे। यहां तीर्थ पुरोहितों के विरोध की वजह से उनको वापस होना पड़ा। प्रयागवाल सभा के अध्यक्ष प्रकाश चंद्र मिश्र, महामंत्री बिल्लू भारद्वाज, राजेंद्र पालीवाल व अन्य पदाधिकारियों ने उनकी दक्षिणा भी लौटा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें