फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नलगंज थाने के बाहर भाजपाइयों ने दिखाई ताकत

Wed, 13 Jul 2016 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
भाजपा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को कर्नलगंज थाने पर हल्ला बोला। सैकड़ों की संख्या में पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं ने कर्नलगंज थाने को घेर लिया। थाने के बाहर भाजपाइयों ने सभा भी की। इस दौरान प्रदेश की कानून व्यवस्था पर निशाना साधते हुए नारेबाजी की गई। सभा के बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया। 
विज्ञापन


भाजपाई प्रदेश की बिगड़ी कानून व्यवस्था के खिलाफ पिछले तीन दिन से प्रदर्शन कर रहे हैं। नैनी, कोतवाली, धूमनगंज के बाद भाजपा के गढ़ माने जाने वाले शहर उत्तरी के कर्नलगंज थाने पर सुबह 11 बजे के पहले ही काफी तादाद में पार्टी कार्यकर्ता एवं नेता पहुंच गए। इस दौरान कर्नलगंज थाना क्षेत्र में पिछले दिनों हुई तमाम आपराधिक वारदातों का जिक्र किया गया। सभा में कहा गया कि अखिलेश यादव के शासन में महिलाएं खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं।

कहा गया कि सीएम को चाहिए कि वे नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दें। सभा में डा. नरेंद्र कुमार सिंह गौर ने लचर कानून व्यवस्था पर जहां निशाना साधा तो वहीं घेराव के प्रभारी गणेश केसरवानी ने कहा कि सूबे में आपराधिक वारदातों का कीर्तिमान बन रहा है। पूर्व विधायक प्रभाशंकर पांडेय ने कहा कि अब भाजपा की सरकार ही एकमात्र विकल्प है। सभा का संचालन पार्षद राजू शुक्ला ने किया। इस दौरान भाजपा नेता शशांक त्रिपाठी मोटर साइकिल जुलूस लेकर मौके पर पहुंचे। सभा एवं घेराव में भाजपा की निवर्तमान नगर अध्यक्ष शशि वार्ष्णेय, डा. कमला सिंह, प्रणविजय सिंह, चंद्र भूषण, कुंज बिहारी मिश्र, आशीष गुप्ता, मनोज कुशवाहा, नरसिंह, गिरजेश मिश्र आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन


भाजपा प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर सूबे की ध्वस्त कानून व्यवस्था के विरोध में थानों को घेरे जाने का क्रम बुधवार को भी जारी रहेगा। बुधवार को भाजपा नेता सुबोध सिंह के नेतृत्व में करछना थाने का घेराव सुबह 11 बजे से एक बजे तक किया जाएगा। घेराव की तैयारियों के मद्देनजर  पार्टी पदाधिकारियों की एक बैठक भी हुई। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें