फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज : नामांकन के बहाने बसपा ने दिया कड़ी चुनौती का संदेश, सपा ने भी दिखाई ताकत

Sat, 04 May 2024 08:37 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

फूलपुर से बसपा प्रत्याशी जगन्नाथ पाल सहसों स्थित चुनावी केंद्रीय कार्यालय के पास विकास इंटर कॉलेज से सुबह 11 बजे लंबे जुलूस के साथ निकले। सहसों गोल चौराहा स्थित छत्रपति शाहूजी महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद सोहबतियाबाग स्थित रविवाद मंदिर पहुंचे और हाईकोर्ट चौराहा पहुंचकर डाॅ.भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण के पश्चात नामांकन दाखिल पहुंचे।
विज्ञापन
नामांकन के दौरान कचहरी में जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बसपा के दोनों उम्मीदवारों ने शनिवार को पर्चा दाखिल करने के बहाने प्रतिद्वंद्वियों को यह संकेत दे दिया है कि मैदान में वे कड़ी टक्कर देने के लिए तैयार हैं। कहा कि देश की जनता महंगाई से त्रस्त है, युवाओं के लिए सरकारी नौकरी खत्म कर दी गई है और बाबा साहब के भारतीय संविधान को बदलने की साजिश चल रही है।

विज्ञापन







 

फूलपुर से बसपा प्रत्याशी जगन्नाथ पाल सहसों स्थित चुनावी केंद्रीय कार्यालय के पास विकास इंटर कॉलेज से सुबह 11 बजे लंबे जुलूस के साथ निकले। सहसों गोल चौराहा स्थित छत्रपति शाहूजी महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद सोहबतियाबाग स्थित रविवाद मंदिर पहुंचे और हाईकोर्ट चौराहा पहुंचकर डाॅ.भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण के पश्चात नामांकन दाखिल पहुंचे।

विज्ञापन

 

इलाहबाद संसदीय क्षेत्र के बसपा प्रत्याशी रमेश पटेल ने जसरा ब्लॉक और हाईकोर्ट स्थित डॉ.भीमराव आंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण कर कलेक्ट्रेट पहुंच कर अपना पर्चा दाखिल किया। बसपा प्रत्याशी जगन्नाथ पाल और रमेश पटेल ने जनता की समस्याओं को हल न करने का आरोप लगाते हुए केंद्र व प्रदेश सरकार को पूंजीपतियों की सरकार बताया।

बसपा के प्रत्याशियों ने कहा कि जानता सपा, भाजपा, कांग्रेस के शासन को देख चुकी है। अब देश की जनता मायावती के नेतृत्व में केंद्र में बीएसपी की सरकार चाहती है। नामांकन के दौरान बसपा जिलाध्यक्ष आरबी त्यागी, कोऑर्डिनेटर मोहम्मद अकरम सहित राकेश पासाी, विजय सरोज, घनश्याम पटेल, ज्ञान सिंह पटेल, अतुल कुमार टीटू, साबिर सिद्दिकी, फैजी, चिन्तामणि वर्मा, प्रवीण भारती, रामबृज गौतम, प्रवीण गौतम, रमेश गौतम रहे।

विज्ञापन

नामांकन के बहाने सपा ने दिखाई ताकत

फूलपुर लोकसभा सीट से सपा प्रत्याशी अमरनाथ मौर्य ने शनिवार को नामांकन किया। भाजपा की तरह सपा ने भी नामांकन में अपनी ताकत दिखाने का प्रयास किया। मुलायम सिंह अमर रहें के साथ सपाइयों ने अखिलेश यादव जिंदाबाद के नारे भी लगाए। इस दौरान गठबंधन के साथी कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के भी कार्यकर्ता भी जिलाधिकारी कार्यालय गेट तक पहुंचे। गेट के बार कांग्रेसियों ने राहुल गांधी, सोनिया गांधी जिंदाबाद के नारे लगाए।

सपा प्रत्याशी अमरनाथ मौर्य दोपहर 12 बजे के बाद अपने आवास प्रीतमनगर से निकलने के बाद सीधे हाईकोर्ट चौराहा स्थित डाॅ. आंबेडकर प्रतिमा स्थल पहुंचे। यहां माल्यार्पण किया। इसके बाद उन्होंने पीडी टंडन पार्क चौराहे पर लगी डाॅ. लोहिया की भी प्रतिमा पर भी माल्यार्पण किया। जार्जटाउन कार्यालय आने के बाद वह पार्टी नेताओं के साथ कलक्ट्रेट रवाना हुए। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उनके साथ जिलाधिकारी कार्यालय तक जुलूस की शक्ल में गए।

इस दौरान वहां पूर्व सांसद रेवती रमण सिंह, विधायक विजमा यादव भी मौजूदगी रहीं। अमरनाथ मौर्य ने दो सेट में नामांकन किया। इस दौरान विधायक गीता शास्त्री और संदीप यादव उनके प्रस्तावक बने। कलक्ट्रेट में एमएलसी डाॅ. मान सिंह यादव, गंगापार जिलाध्यक्ष अनिल यादव, महानगर अध्यक्ष सैयद इफ्तेखार हुसैन, महासचिव रविंद्र यादव भी पहुंचे।

नामांकन के बाद पार्टी कार्यालय में हुई सभा में सपा नेताओं ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। इस मौके पर सपा राष्ट्रीय महासचिव मयंक श्रीवास्तव, पूर्व विधायक अंसार अहमद, मुजतबा सिद्दीकी, संदीप यादव,सत्यवीर मुन्ना, बासुदेव यादव, सुरेश यादव, मो कादिर, राजू पासी, प्रदीप मिश्र अंशुमन, शांति स्वरूप पटेल, दूधनाथ पटेल, दान बहादुर मधुर, वजीर खां, शकील अहमद, बच्चा यादव, अमर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें