फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा देकर सिपाही ने युवती से किया दुष्कर्म, धर्म परिवर्तन कराने का भी आरोप

विज्ञापन
On the pretext of marriage, the soldier raped the girl, also accused of converting her religion
विज्ञापन
सदर कोतवाली में तैनात रहे एक सिपाही ने करारी इलाके की एक युवती को शादी का झांसा देकर दो साल तक दुष्कर्म किया। इसके बाद सिपाही जिले से ट्रांसफर कराकर प्रतापगढ़ चला गया। अब जब युवती ने सिपाही से शादी करने की बात कही तो वह मुकर गया और धमकी दी।
विज्ञापन

न्याय नहीं मिलने पर पीड़िता ने अदालत का सहारा लिया। रविवार को न्यायालय के आदेश पर सदर कोतवाली पुलिस ने आरोपी सिपाही सहित उसकी मां और बहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
सदर कोतवाली में तैनात रहे उन्नाव जनपद निवासी एक सिपाही के संपर्क में दो साल पहले करारी इलाके के एक गैर समुदाय की युवती आई थी। आरोपी सिपाही ने सदर कोतवाली में तैनाती के दौरान ही पीड़िता को शादी करने का लालच देकर उसके साथ दो साल तक शारीरिक संबंध बनाए।
विज्ञापन

आरोप है कि सिपाही ने इस दौरान पीड़ित युवती का धर्म परिवर्तन भी करा लिया। अब जब युवती से सिपाही का मन भर गया तो पीछा छुड़ाने के लिए आरोपी ने प्रतापगढ़ जनपद में अपना स्थानांतरण करा लिया। पीड़िता ने जब सिपाही पर शादी करने का दबाव बनाया तो आरोपी मुकर गया और धमकी देने लगा। इस पर पीड़िता ने न्याय के लिए अदालत का सहारा लिया।
विज्ञापन

रविवार को न्यायालय के आदेश पर सदर कोतवाली पुलिस ने आरोपी सिपाही सहित उसकी बहन और मां के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें