फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: ओलंपियन गुरजीत और निशा का जारी हुआ प्रमोशन आर्डर, एनसीआर मुख्यालय में दोनों बनीं ओएसडी स्पोर्टस 

Tue, 07 Sep 2021 07:14 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

दरअसल दोनों ही खिलाड़ियों को रेलवे ने आउट ऑफ टर्न प्रमोशन दिया था। पिछले माह 20 अगस्त को प्रयागराज आगमन के दौरान ही गुरजीत और निशा का स्वागत एनसीआर मुख्यालय में जोरदार तरीके से हुआ था।
विज्ञापन
Prayagraj News : हॉकी खिलाड़ी निशा वारसी और गुरजीत कौर। - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओलंपियन गुरजीत कौर और निशा वारसी के प्रमोशन का आर्डर मंगलवार को जारी हो गया। टोक्यो ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन करने के बाद प्रयागराज आगमन पर ही जीएम एनसीआर प्रमोद कुमार ने दोनों खिलाड़ियों को गजटेड अफसर बनाने की घोषणा की थी। अब दोनों ही खिलाड़ी प्रयागराज मंडल की जगह उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय में विशेष कार्य अधिकारी (ओएसडी ) स्पोर्टस के पद पर कार्य करेंगी।
विज्ञापन

 
दरअसल दोनों ही खिलाड़ियों को रेलवे ने आउट ऑफ टर्न प्रमोशन दिया था। पिछले माह 20 अगस्त को प्रयागराज आगमन के दौरान ही गुरजीत और निशा का स्वागत एनसीआर मुख्यालय में जोरदार तरीके से हुआ था। उसी दौरान जीएम ने उनके पदोन्नति की घोषणा की थी, लेकिन तमाम कागजी कार्रवाई अब पूरी हुई है। फिलहाल गजटेड अफसर के तौर पर गुरजीत कौर ओएसडी/स्पोर्टस-1 एवं निशा वारसी ओएसटी/स्पोर्टस-2 के पद पर काम करेंगी।

खास बात यह कि इन दोनों ही खिलाड़ियों की पदोन्नति आदेश आठ अगस्त 2021 से ही प्रभावी माना जाएगा। इसके पूर्व गुरजीत कौर प्रयागराज मंडल के कार्मिक विभाग में वरिष्ठ लिपिक और निशा मंडल के वाणिज्यिक विभाग में वरिष्ठ लिपिक के पद परकार्यरत रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें