फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नया तरीका : अब फर्जी नबंर प्लेट के नाम पर ग्रामीणों से कर रहे ठगी, डीपीआरओ ने दर्ज कराई एफआईआर

Sat, 05 Nov 2022 06:29 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

फर्जीवाड़ा करने वाले समिति के सचिव केके पटेल का दावा था कि इसके लिए डीपीआरओ की ओर से समिति को अधिकृत किया गया है। इस बाबत सचिव ने एक पत्र भी जारी किया था, जिस पर डीपीआरओ समेत अन्य अफसरों के फर्जी हस्ताक्षर थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालसाजों ने ठगी का नया तरीका अपनाया है। घरों पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर ग्रामीणों को ठगे जाने का मामला सामने आया है। जालसाज ने डीपीआरओ के फर्जी हस्ताक्षर वाला पत्र भी जारी कर दिया था। डीपीआरओ आलोक कुमार सिन्हा की ओर से कर्नलगंज थाने में आरोपी के खिलाफ एफआईआर लिखाई गई है। प्रभात सेवा कल्याण समिति की ओर से 40 रुपये लेकर ग्रामीणों के घरों पर नंबर प्लेट लगाई जा रही थी। इस प्लेट पर राष्ट्रीय कार्यक्रम, एड्स, शौचालय से संबंधित योजनाओं के प्रतीक चिह्न भी थे।

विज्ञापन



फर्जीवाड़ा करने वाले समिति के सचिव केके पटेल का दावा था कि इसके लिए डीपीआरओ की ओर से समिति को अधिकृत किया गया है। इस बाबत सचिव ने एक पत्र भी जारी किया था, जिस पर डीपीआरओ समेत अन्य अफसरों के फर्जी हस्ताक्षर थे। इतना ही नहीं, फर्जीवाड़ा करने वाले ग्रामीणों को गुमराह भी करते थे कि  यह नंबर प्लेट लगाने वालाें को ही सरकारी योजनाओं का लाभ दिया जाएगा।


वहीं डीपीआरओ आलोक कुमार सिन्हा का कहना है कि  वह पत्र फर्जी है। उन्होंने इस तरह का कोई पत्र जारी नहीं किया है। उनका कहना है कि इस तरह का प्रकरण सामने आने के बाद कर्नलगंज थाने मेें तहरीर दिए जाने के अलावा संबंधित अफसरों, एडीओ पंचायत समेत संबंधित लोगों को भी पत्र लिखकर अवगत कराया है। ताकि, इस फर्जीवाड़ा के बारे में जान सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें