भगवान शिव की पूजा करतीं महिला श्रद्धालु
राजस्व परिषद बार एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री विजय चंद्र श्रीवास्तव ने धार्मिक स्थलों का लॉकडाउन खुलने के बाद भी मनकामेश्वर मंदिर में प्रवेश के लिए श्रद्धालुओं को रास्ता न देने और मुख्य मार्ग के प्रवेश द्वार को बंद रखने पर 508 आर्मी बेस के कमांडर को कानूनी नोटिस भेजा है।
नोटिस में कहा गया है कि सेना की ओर से मुख्य मार्ग के प्रवेश द्वार का गेट न खोले जाने से भगवान मनकामेश्वर के दर्शन से हजारों श्रद्धालु प्रतिदिन वंचित हो रहे हैं। जबकि सरस्वती घाट पर स्थित इस मंदिर तक जाने के लिए पहले से ही रास्ता अनुमन्य है।