इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एण्ड रूरल टेकभनालॉजी (आईईआरटी) की ओर से इंजीनियरिंग डिप्लोमा डिवीजन के तीन वर्षीय डिप्लोमा, दो वर्षीय प्रबंधन डिप्लोमा एवं डेढ़ वर्षीय पोस्ट डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन की प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है।
प्रवेश परीक्षा में प्रतापगढ़ के गजेहड़ा पहाड़पुर के नितीश कुमार पुत्र करम चंद ने टॉप किया। नितीश को ओवर ऑल एवं अनुसूचित जाति की मेरिट में पहली रैंक मिली है। इस प्रकार नितीश ने पूरे प्रदेश में टॉप किया। प्रवेश परीक्षा में आजमगढ़ के न्यू पठकौली कॉलोनी के अभय राज सिंह पुत्र सूर्य प्रताप सिंह को दूसरी रैंक मिली है।
आईईआरटी के निदेशक डॉ. विमल कुमार मिश्र ने बताया कि परीक्षार्थी परिणाम संस्थान की वेबसाइट www.iertonline.in पर देख सकते हैं। प्रवेश परीक्षा सचिव डॉ. केबी सिंह ने बताया कि इंजीनियरिंग डिप्लोमा के प्रवेश के लिए काउंसलिंग 15 से 19 जुलाई 2019 तक तथा प्रबंधन डिप्लोमा एवं पोस्ट डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन की काउंसलिंग 20 जुलाई 2019 को प्रात: 10 बजे से होगी।