फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निठारी कांड : कोली और पंढेर की फांसी की सजा के खिलाफ अपीलों की सुनवाई शुरू, अगली तारीख 20 दिसंबर

Mon, 14 Nov 2022 08:59 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

शुरूआती बहस में अपील पर 17 आपराधिक मामलों के घटनाक्रम की जानकारी दी गई और गवाहों के बयान व अन्य साक्ष्यों का संक्षिप्त व्योरा दिया गया। आगे की बहस के  लिए 20 दिसंबर की तारीख तय की गई है।
विज्ञापन
nithari case - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलाहाबाद हाईकोर्ट में निठारी कांड के मुख्य आरोपित सुरेंद्र कोली व मनिंदर सिंह पंढेर की फांसी की सजा के खिलाफ अपीलों पर सोमवार को सुनवाई की शुरू हुई। अपीलों की सुनवाई न्यायमूर्ति प्रीतिंकर दिवाकर और न्यायमूर्ति नलिन कुमार श्रीवास्तव की खंडपीठ कर रही है।

विज्ञापन



शुरूआती बहस में अपील पर 17 आपराधिक मामलों के घटनाक्रम की जानकारी दी गई और गवाहों के बयान व अन्य साक्ष्यों का संक्षिप्त ब्योरा दिया गया। आगे की बहस के लिए 20 दिसंबर की तारीख तय की गई है। सीबीआई कोर्ट गाजियाबाद ने पंढेर को दो मामले में और कोली को एक दर्जन केस में फांसी की सजा सुनाई है। जिन्हें अपील में चुनौती दी गई है। सीबीआई की तरफ से वरिष्ठ अधिवक्ता ज्ञान प्रकाश व संजय कुमार यादव मौजूद थे। अभी कोली के अधिवक्ता ने बहस शुरू की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें