फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : मांडा में नवविवाहिता अपने प्रेमी के साथ फरार, सास ने पुलिस से की शिकायत

Wed, 25 Sep 2024 01:19 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मांडा

सार

बीते 18 सितंबर को मांडा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवक ने विवाहिता को मायके पहुंचा दिया और परिजनों के सामने विवाहिता को मोबाइल फोन देकर बताया कि उसके पति ने भेजा है। अगले दिन सेमराधनाथ धाम दर्शन कराने के बहाने से नवविवाहिता को लेकर भाग गया।
विज्ञापन
विवाहिता प्रेमी संग फरार। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंगलवार को थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने अपनी नव ब्याहता बहू के प्रेमी संग फरार होने की शिकायत मांडा पुलिस से की। पीड़िता सास ने मांडा थाने में तहरीर देकर बताया कि उनके बेटे की शादी 21 अप्रैल 2024 को जिला भदोही थाना गोपीगंज की एक गांव की एक लड़की से हुई थी। विवाहिता 15 दिन तक ससुराल में रही और फिर मायके चली गई।

विज्ञापन


बीते 18 सितंबर को मांडा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवक ने विवाहिता को मायके पहुंचा दिया और परिजनों के सामने विवाहिता को मोबाइल फोन देकर बताया कि उसके पति ने भेजा है। अगले दिन सेमराधनाथ धाम दर्शन कराने के बहाने से नवविवाहिता को लेकर भाग गया। विवाहिता अपने साथ आभूषण व 15 हजार नगदी लेकर भाग गई। पीड़िता सास ने मांडा पुलिस से बहू की तलाश करने की गुहार लगाई है। मामले में इंस्पेक्टर मांडा शैलेंद्र सिंह ने बताया कि जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें