प्रयागराज में नैनी और कटरा में निर्माण अंतिम चरण में है। ऐसे ही हर जिले की सरकारी आईटीआई परिसर में ही इसका निर्माण हो रहा है। प्रत्येक आईटीआई में पढ़ाने के लिए टाटा की ओर से दो-दो प्रशिक्षक रहेंगे। इसके अलावा आईटीआई के चार-चार शिक्षकों को पिछले दिन नए कोर्स का प्रशिक्षण दिया गया है। सभी संस्थानों के लिए टाटा की ओर से इलेक्टि्रक वाहन, कंप्यूटर, रोबोट, मशीन आदि उपकरण प्रैक्टिकल के लिए भेजे गए हैं।
इन कोर्स की होगी पढ़ाई
इलेक्ट्रिक वाहन मैकेनिक, एडवांस कंप्यूटर न्यूमेरिक कंट्रोल मशीनिंग और बेसिक डिजाइन आफ वर्चुअल वेरिफिकेशन कोर्स दो- दो वर्ष के होंगे। इंडस्ट्रियल रोबोटिक्स एंड डिजिटल मैन्युफैक्चरिंग, आर्टिसन यूजिंग एडवांस टूल और मैन्युफैक्चरिंग प्रोसेस कंट्रोल एंड आटोमेशन कोर्स एक-एक वर्ष के होंगे। 10 वर्ष तक यह कोर्स टाटा के सहयोग से चलेंगे। उसके बाद इसको चलाने की जिम्मेदारी आईटीआई की होगी। वर्तमान में इस तरह के कोर्स बंगलूरू, गुजरात और महाराष्ट्र की कुछ आईटीआई में चल रहे हैं।