3222 रूट किमी ब्रॉड गेज का हो गया विद्युतीकरण
ईशानगर-उदयपुरा रेलखंड के विद्युतीकरण के साथ ही उत्तर मध्य रेलवे जोन में 3222 रूट किमी ब्रॉड गेज का विद्युतीकरण हो गया है। उस उपलब्धि पर जीएम एनसीआर प्रमोद कुमार ने सभी अफसरों एवं कर्मचारियों को बधाई दी है। फिलहाल अब इस रूट पर चलने वाली प्रयागराज-डॉॅ. आंबेडकर नगर समेत तीन जोड़ी ट्रेनें शीघ्र ही इलेक्ट्रिक इंजन से ही संचालित होंगी। इस नए रूट पर 110 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से ट्रेनें चल सकेंगी। यानी कि प्रयागराज से महोबा होते हुए ललितपुर तक 110 की रफ्तार से ट्रेन चल सकेगी। इससे यात्रियों के समय की भी बचत होगी।