यह कहता है डार्विन का सिद्धांत
डार्विन के सिद्धांत के अनुसार पृथ्वी पर सबसे पहले एक कोशिका वाले जीव बने, जो पानी में रहते थे। इन जीवों ने समय और परिस्थितियों के अनुसार खुद को ढाल लिया। फिर, बहुकोशकीय जीव बने। जीव विकास की यह यात्रा लाखों-करोड़ों वर्षों तक चली। बंदर से इंसान बनने का सफर पूरा हुआ। उनकी पुस्तक ओरिजिन ऑफ स्पेसीज में इस सिद्धांत को विस्तार से समझाया गया है।