फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनटीए कराएगा एसएससी सीजीएल परीक्षा, कोर्ट ने सौंपी जिम्मेदारी

Wed, 16 Jan 2019 12:12 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की संयुक्त स्नातक स्तरीय (सीजीएल) परीक्षा 2018 की निरस्त परीक्षा के लिए जल्द ही नोटिफिकेशन जारी होगा। 2018 में सीजीएल का पर्चा लीक होने के बाद कोर्ट में चली लंबी सुनवाई के बाद अब सीजीएल-2018 परीक्षा की जिम्मेदारी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) को सौंपी गई है। 
विज्ञापन


एसएससी के सूत्रों का कहना है कि जल्द ही एनटीए की ओर से निरस्त परीक्षा कराने के लिए नोटिफिकेशन जारी होने की संभावना है।कर्मचारी चयन आयोग सीजीएल परीक्षा में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी का आरोप लगा था। 

परीक्षा में गड़बड़ी के बाद सरकार ने परीक्षा कराने वाली एजेंसी बदलने का फैसला किया। 17 से 22 फरवरी 2018 के बीच हुई सीजीएल टियर-टू की परीक्षा के दौरान प्रश्नपत्र लीक होने के बाद परीक्षार्थियों ने पूरे देश में आंदोलन किया। 
विज्ञापन


देश भर में चले आंदोलन के बाद कोर्ट के आदेश पर सीजीएल परीक्षा दोबारा कराने का फैसला किया है। कोर्ट की ओर से निरस्त परीक्षा किसी स्वतंत्र एजेंसी से कराने के निर्णय के बाद सरकार ने एनटीए से परीक्षा कराने का फैसला किया है। 
Trending Videos
विज्ञापन

अपने आदेश में सुप्रीमकोर्ट ने एसएससी से नहीं बल्कि दूसरी एजेंसी से परीक्षा कराने का निर्देश दिया गया था। एनटीए की ओर से जेईई सफलता पूर्वक पूरी किए जाने के बाद अब जल्द ही एनटीए सीजीएल परीक्षा 2018 की नई तिथि घोषित करेगा।

एसएससी का पर्चा आउट होने और परीक्षा एजेंसी बदले जाने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे परीक्षार्थियों का कहना है कि अब एजेंसी तय होने से परीक्षा की संभावना जगी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें