फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

narendra modi birthday : बुलेटरानी राजलक्ष्मी मांडा ने खींचा 9 टन वजनी ट्रक

Fri, 17 Sep 2021 08:22 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

गिनीज बुक आफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराने वाली तमिलनाडु की राजलक्ष्मी मांडा ने 9.5 टन वजनी ट्रक पर रखे पीएम मोदी के कटआउट को 71वें जन्मदिन पर 71 मीटर तक खींचा। 
विज्ञापन
Prayagraj News : 9.5 टन वजनी ट्रक पर लदे पीएम मोदी के कटआउट को खीचतीं राजलक्ष्मी मांडा। - फोटो : प्रयागराज
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन समारोह के लिए उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी के आग्रह पर प्रयागराज पहुंचीं गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराने वाली व देश में बुलेट रानी के नाम से जानी जाने वाली तमिलनाडु की बेटी राजलक्ष्मी मांडा ने नौ टन वजनी ट्रक अपने हाथों से खींचा। जिस पर प्रधानमंत्री का 72 फिट ऊंचा कटाऊट लगाया गया था। प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, मंत्री नंदी एवं प्रयागराज की महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी ने राजलक्ष्मी मांडा का स्वागत एवं अभिनंदन किया। जिसके बाद उन्होंने विनायक सिटी सेंटर के बाहर सरदार पटेल मार्ग पर नौ टन वजनी ट्रक खींचा। 
विज्ञापन

 

देश की सुप्रसिद्ध बाइक राइडर बुलेट रानी लक्ष्मी मांडा 68,500 किलोमीटर तक बुलेट चला करके भारत की “बुलेट रानी” कहलाने वाली एकमात्र महिला हैं, जिन्होंने 2019 में 38000 किलोमीटर बुलेट चला करके कन्याकुमारी से कश्मीर के लाल चौक तक 5200 किलोमीटर की दूरी भारतीय ध्वज तिरंगा के साथ तय की और वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज किया। साथ ही 9.5 टन के वजन को खींचने वाली देश की एक मात्र महिला और दुनिया की दूसरे नंबर की महिला हैं।

इसके अलावा राजलक्ष्मी रामेश्वरम से राम जन्मभूमि अयोध्या तक 5125 किलोमीटर तक की दूरी डीसीएम चला करके 22 दिनों में 14 राज्यों को पार करके तय की, जिसका उद्देश्य 613 किलो का चार फीट हाइट और 3.5 फीट रेडियस की गूंज, आठ किलोमीटर तक का घंटा ध्वनि के लिए समर्पण किया था , 1075 किलोमीटर पदयात्रा दो अक्तूबर गांधी जयंती के दिन 30 दिनों में दिल्ली से गुजरात तक किया जो सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर संपन्न हुआ।

 

पिछले माह 15 अगस्त देश के 75 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मदुरै से हिमाचल अटल टनल तक 4450 किलोमीटर तिरंगा लेकर बुलेट से भारतीय परंपरागत साड़ी पहनकर के तय किया। इस प्रकार की देश प्रेम की भावना के साथ काम करने वाली भारत की बेटी मंत्री नंदी के आमंत्रण पर प्रयागराज पहुंचीं और प्रधानमंत्री के 71 फुट ऊंचे कट आउट को डीसीएम ट्रक के ऊपर स्थापित करके 71 मीटर तक खींचा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें