फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नरेंद्र गिरी मौत मामलाः आनंदगिरी, आद्या और संदीप काे कस्टडी रिमांड में लेकर सीबीआई ने शुरू की पूछताछ

Tue, 28 Sep 2021 11:22 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
मंहत नरेंद्र गिरि की मौत के मामले में तीनो आरोपियों को सीबीआई रिमांड पर पुलिस लाइन ले आई। - फोटो : prayagraj
विज्ञापन
महंत नरेंद्र गिरि खुदकुशी कांड में तीनों आरोपियों को मंगलवार की सुबह कस्टडी रिमांड में लेकर सीबीआई ने पूछताछ शुरू कर दी। तीनों को सुबह साढ़े नौ बजे नैनी जेल से पुलिस लाइन ले जाया गया। तीनों से सीबीआई की टीम ने दिन भर पूछताछ की। इस दौरान उनके वकीलों को भी मिलने की अनुमति नहीं दी गई थी। 
विज्ञापन


सीबीआई की अर्जी पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने तीनों आरोपियों की कस्टडी रिमांड 28 सितंबर की सुबह नौ बजे से चार अक्टूबर की शाम पांच बजे तक दी है। सीबीआई मंगलवार की सुबह करीब 9 : 20 बजे पहुंची और दस मिनट बाद तीनों आरोपियों को वज्र वाहन में बिठाकर पुलिस लाइन ले गई।

इससे पहले आनंद गिरि समेत तीनों आरोपियों का जेल स्थित अस्पताल में मेडिकल और कोरोना का परीक्षण करा दिया गया था। सीबीआई ने आनंद गिरि, आद्या तिवारी और संदीप तिवारी से दिन भर पूछताछ की। तीनों से तथाकथित वीडियो, ब्लैकमेलिंग, मठ से जुड़े विवाद और महंत से संबंध खराब होने के कारणों के बोर में भी विस्तार से पूछताछ की गई। पहले तीनों को साथ बैठाया गया था। बाद में अलग अलग पूछताछ की गई। इस दौरान आरोपियों के वकीलों को भी वहां नहीं आने दिया गया था। न ही किसी स्थानीय अधिकारी वहां मौजूद रहने की परमीशन दी गई थी। 

आरोपियों को लेकर हरिद्वार जा सकती है सीबीआई 

प्रयागराज। सीबीआई तीनों आरोपियों को लेकर हरिद्वार जा सकती है। सीबीआई ने अदालत को दी गई अर्जी में कहा था कि आरोपियों से इलेक्ट्रानिक उपकरण बरामद करना केस के खुलासे के लिए बहुत जरूरी है। आनंद गिरि के हरिद्वार स्थित आश्रम से मोबाइल लैपटॉप बरामद करने के लिए पुलिस आरोपियों को लेकर वहां जा सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें