फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नरेंद्र गिरि मौत मामला : आरोपी संदीप से सीबीआई ने पूछा- क्या था ऑडियो में जो कर दिया डिलीट

Wed, 29 Sep 2021 08:44 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

मोबाइल से ऑडियो डिलीट होने की बात आई सामने, पिता आद्या समेत पुलिस लाइन में संदीप तिवारी से चलती रही पूछताछ।
विज्ञापन
Prayagraj News : महंत नरेंद्र गिरि मौत मामले के आरोपी संदीप तिवारी, आद्या प्रसाद तिवारी और योग गुरु आनंद गिरि। फाइल फोटो - फोटो : प्रयागराज
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आनंद गिरि के साथ ही कस्टडी रिमांड पर लिए गए आद्या तिवारी व उसके बेटे संदीप तिवारी से पुलिस लाइन में देर शाम तक पूछताछ चलती रही। सीबीआई टीम के सदस्यों ने संदीप से उस ऑडियो के बारे में पूछा जो फिलहाल उसके मोबाइल में बरामद नहीं हुआ है। सीबीआई अफसरों ने संदीप से पूछा कि उसने कौन सा ऑडियो और क्यों डिलीट किया। जिसका फिलहाल वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका।  

विज्ञापन
Trending Videos

Prayagraj News : योग गुरु आनंद गिरि और महंत नरेंद्र गिरि। फाइल फोटो - फोटो : प्रयागराज
आद्या तिवारी बड़े हनुमान मंदिर का पुजारी रह चुका है जबकि संदीप उसका बेटा है। सूत्रों का कहना है कि मठ व अखाड़े से निष्कासन के बाद से आनंद गिरि को भीतर की खबरें संदीप व आद्या तिवारी ही पहुंचाते थे। इस बात की जानकारी होने पर ही महंत दोनों से नाराज हो गए थे और इसके बाद ही उन्होंने दोनों पर भी अंकुश लगा दिया था। मठ में रहने वाले शिष्यों व सेवादारों से पूछताछ में यह बात सामने आई थी कि संदीप के मोबाइल में एक ऑडियो था, जिसमें महंत के बारे में अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया था।

Prayagraj News : महंत नरेंद्र गिरि और योग गुरु आनंद गिरि। फाइल फोटो - फोटो : प्रयागराज
हालांकि गिरफ्तारी के दौरान मोबाइल बरामद किए जाने के बाद भी पुलिस को ऑडियो नहीं मिल सका। सीबीआई बुधवार को संदीप से इसी ऑडियो के बाबत पूछताछ करती रही। टीम में शामिल सदस्यों के पूछने पर वह पहले तो ऑडियो की जानकारी से ही इंकार करता रहा। फिर जब उससे यह पूछा गया कि कि ऑडियो के बाबत मठ के शिष्यों-सेवादारों से जानकारी मिली है, तो वह गोलमोल बातें करने लगा।

Prayagraj News : महंत नरेंद्र गिरि की हत्या के आरोपी संदीप तिवारी, आद्या प्रसाद तिवारी और योग गुरु आनंद गिरि। फाइल फोटो - फोटो : प्रयागराज
इसके बाद पूछताछ में ही उसने यह राज उगला कि उसके मोबाइल से कुछ ऑडियो डिलीट किए गए हैं। सीबीआई अफसरों ने जब उससे यह पूछा कि वह कौन सा ऑडियो था, इस पर वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। फिलहाल देर शाम तक उससे पूछताछ की जाती रही। उधर उसके पिता आद्या तिवारी से भी सीबीआई की टीम ने सवाल पूछे।

Prayagraj News : महंत नरेंद्र गिरि मौत प्रकरण। - फोटो : प्रयागराज
पूछा, कौन सा ‘विश्वासघात’हुआ महंत के साथ
आद्या व संदीप से सीबीआई टीम के सदस्यों ने उस विश्वासघात के बारे में भी पूछताछ की, जिसका जिक्र महंत के कथित सुसाइड नोट में किया गया था। सीबीआई अफसरों ने पूछा कि  महंत के साथ कौन सा विश्वासघात हुआ जिसके चलते वह आनंद के साथ ही उन दोनों से भी आहत थे। हालांकि पिता-पुत्र यही कहते रहे कि महंत से उनका कभी कोई बैर नहीं रहा। गुरु-शिष्य के रिश्ते में खटास आने के बाद भी उनका इस विवाद से कोई लेना-देना नहीं था। सूत्रों का कहना है कि उन्होंने आनंद गिरि के संपर्क में होने की बात स्वीकार की लेकिन किसी तरह की साजिश में शामिल होने की बात से साफ इंकार किया।
विज्ञापन

Prayagraj News : मठ बाघंबरी गद्दी। - फोटो : प्रयागराज
सेवादारों-शिष्यों से कराया जा सकता है आमना-सामना
महंत आनंद गिरि को लेकर भले ही सीबीआई की टीम हरिद्वार रवाना हो गई हो लेकिन आद्या व संदीप से पूछताछ जारी है। इस बात की भी संभावना है कि बृहस्पतिवार को सीबीआई की एक टीम दोनों को लेकर फिर मठ पहुंच सकती है। जहां उनका शिष्यों व सेवादारों से आमना-सामना कराया जा सकता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें