मौके पर फोरेंसिक टीम और डाग स्क्वायड भी पहुंचा। पुलिस ने चारों दोस्तों को हिरासत में ले लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। अनिल के गले में चोट के निशान हैं। आसपास उसे घसीटे जाने के भी निशान मिले हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साफ हो जाएगा कि हत्या कैसे की गई। पुलिस का कहना है कि दिन भर की पूछताछ के बाद भी हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पूछताछ के आधार पर कुछ लोगों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
घर वालों में कोहराम, इकलौते बेटे को खोकर बेसुध हुई मां
प्रयागराज। अनिल कुमार अपने मां-बाप का इकलौता बेटा था। बासुदेव तो मुंबई में रहते हैं। घर पर मां रिंपा देवी का वह लाडला था। रिंपा बीती रात उसके लापता होने के बाद से ही काफी परेशान थी। सुबह जब अनिल की हत्या की बात पता चली तो वह रोते रोते बेसुध हो गई। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था।