शादी की बात पता चलते ही चला आया सूरत से
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आराेपी सूरत में रहकर प्राइवेट काम करता था। एक महीने पहले उसे रीना की शादी तय होने की बात पता चली, जिसके बाद से वह बौखला गया। इसके बाद वह काम छोड़कर वापस चला आया। पिछले चार दिनों से वह बगल के गांव रमईपुर में अपने रिश्तेदारी में रह रहा था। दिन में वह ससुराल भी आता था। मृतका के तीन भाई व एक बहन है। मां की तकरीबन सात साल पहले मौत हो चुकी है।
ग्रामीणों के समझाने पर पिता ने दी तहरीर
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मृतका का पिता रामचंद्र पहले बिना किसी करवाई के उसका अंतिम संस्कार करना चाहता था। हालांकि, ग्रामीणों के समझाने पर वह राजी हुआ और इसके पुलिस को तहरीर दी।