फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई दूरंतो निरस्त, यात्रियों का हंगामा

Sun, 09 Aug 2015 02:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद। इलाहाबाद से मुुंबई जाने वाली दूरंतो एक्सप्रेस निरस्त कर दिये जाने से शनिवार को यात्री भड़क गए। ट्रेन निरस्तीकरण की सूचना से यात्री भड़क गए। जंक्शन पर ही यात्रियों ने खूब शोर शराबा किया। कुछ ने नारेबाजी भी की। यात्री अड़ गए कि ट्रेन हर हाल में चलाई जाए। भले ही वह डायवर्ट रूट से ही क्यों न चले। कुछ यात्री डिप्टी एसएस कार्यालय भी पहुंच गए। यहां रेलकर्मियों के काफी समझाने के बाद ही यात्री शांत हुए। इसके पूर्व सुबह मुंबई मेल निरस्त होने से भी यात्री खासे नाराज हुए।
विज्ञापन


बता दें कि चार अगस्त की रात पश्चिम मध्य रेलवे (डब्ल्यूसीआर) के हरदा-खंडवा सेक्शन में खिरकिया और भिरंगी स्टेशन के मध्य कामायनी और मुंबई जनता के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने के कारण रेल संचालन अब तक अस्त व्यस्त चल रहा है। इस वजह से रेल प्रशासन हर रोज ट्रेनों को निरस्त कर रहा है। शनिवार को भी कई ट्रेनें निरस्त रहीं। निरस्त होने वाली ट्रेनों में गाड़ी संख्या 12294 इलाहाबाद-मुंबई दूरंतो एक्सप्रेस भी रही। बहुत से यात्रियों को इसके निरस्त होने की जानकारी नहीं थी। यात्रियों को जंक्शन पहुंचने के बाद दूरंतो के निरस्तीकरण की सूचना मिले तो वे भड़क गए। यात्री ट्रेन को डायवर्ट रूट से चलाने की मांग करने लगे।

कुछ यात्री स्टेशन प्रबंधक और डिप्टी एसएस कार्यालय भी पहुंचे। यहां रेलकर्मियों ने बताया कि सिर्फ दूरंतो ही नहीं, कई अन्य ट्रेेनें भी रेलवे बोर्ड के निर्देश पर निरस्त की गईं। रेलकर्मियों ने यात्रियों को पूरा रिफंड देने की भी बात कही। इसके बाद ही यात्री शांत हुए। इसके पूर्व इलाहाबाद और छिवकी में आज कई अन्य ट्रेनें भी निरस्त होने की वजह से नहीं पहुंची। इन ट्रेनों में 11061 एलटीटी-मुजफ्फरपुर, 11066 दरभंगा-एलटीटी, 11071/11072 कामायनी एक्स्प्रेस अप एंड डाउन, 11094/11093 महानगरी एक्सप्रेस अप एंड डाउन, 12167 एलटीटी-वाराणसी, 12168 वाराणसी-एलटीटी, 15017 काशी एक्सप्रेस, 19046/19045 ताप्तीगंगा अप एंड डाउन, 11034 दरभंगा-पुणे, 11055 एलटीटी-गोरखपुर, 11062 मुजफ्फरपुर-एलटीटी, 12149 पुणे-पटना, 12293 एलटीटी-इलाहाबाद, 12321 हावड़ा-मुंबई मेल, 11034 दरभंगा-पुणे आदि शामिल रही। इन सभी ट्रेनों के निरस्त होने से मुसाफिरों को खासी परेशानी हुई। मौके पर ही सैकड़ों यात्रियों ने  रेलवे से अपना रिफंड लिया
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें