फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: चलती कार में लगी आग, चालक की बची जान

Mon, 11 May 2026 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
नैनी। आग का गोला बनी कार। स्रोत- राहगीर - फोटो : दुकानदार
विज्ञापन
मलहरा रेलवे ओवरब्रिज के पास रविवार दोपहर एक कार में आग लग गई। लपटें देखकर चालक कार से निकलकर दूर खड़ा हो गया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

चाका निवासी शैलेंद्र प्रताप सिंह महेवा में रेस्टोरेंट संचालक हैं। उनके यहां काम करने वाला रंजन रविवार दोपहर कार से नैनी बाजार सामान खरीद कर वापस जा रहा था। जैसे ही वह मलहरा रेलवे ओवरब्रिज के पास पहुंचा कि कार की बोनट से धुआं निकलने लगा। इस दाैरान वह कार से बाहर निकल गया। कुछ ही देर में आग से कार जल गई। सूचना के आधे घंटे बाद पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें