फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: अनियंत्रित बाइक घर की दीवार से टकराई, पिता-पुत्री की मौत

Mon, 11 May 2026 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
फाइल फोटो संजय सोनकर - फोटो : सांसद आवास का घेराव करतीं महिला मोर्चा की कार्यकर्ता।
विज्ञापन
मेजारोड-रामनगर मार्ग पर रविवार शाम सोरांव गांव के सामने अनियंत्रित बाइक सड़क किनारे घर की दीवार से जा टकराई। हादसे में पिता-पुत्री की मौत हो गई। जबकि चचेरे भाई का इलाज चल रहा है। बाइकसवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन

मेजा थाना क्षेत्र के पकरी सेवार गांव निवासी कोटेदार संजय सोनकर (35) रविवार को तीन साल की बेटी लाडली और चचेरे भाई बहादुर (15) के साथ बाइक से बसहरा गांव में भतीजी की विदाई कराने गया था। विदाई के बाद वह बेटी और चचेरे भाई के साथ बाइक से घर लौट रहा था।
जैसे ही वह मेजारोड के सोरांव गांव के सामने पहुंचा कि बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे घर की दीवार से जा टकराई। हादसे में तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे मेजारोड चौकी इंचार्ज हरिओम सिंह ने घायलों को सीएचसी ले गए। जहां, डॉक्टरों ने संजय सोनकर को मृत घोषित कर दिया। वहीं, बच्ची और चचेरे भाई को एसआरएन अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जहां एसआरएन अस्पताल में बेटी की भी इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें