फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में मासूम बेटे समेत मां की मौत

विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में मौत के गाल में समाए लकी की फाइल फोटो। - फोटो : MEJA
विज्ञापन
मेजा। बेटे का मुंडन कराने के लिए पत्नी व बेटाें को बाइक पर बैठाकर रामनगर जा रहे बाइक सवार को सोरांव गांव के सामने तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक में सवार महिला एवं उसके मासूम बेटे की दर्दनाक मौत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए शहर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मां-बेटे की दर्दनाक मौत से पूरे गांव में मातम छा गया।
विज्ञापन

मेजा थाना क्षेत्र के समहन गांव निवासी दिलीप कुमार निषाद (32) ठेकेदारी करते हैं। पत्नी उमा देवी (28), दो बच्चों उत्कर्ष (7) एवं लकी (3) के साथ बाइक से वे सोमवार सुबह रामनगर शीतला माता धाम में छोटे बेटे का मुंडन कराने जा रहे थे। मेजारोड से होते हुए जैसे ही उनकी बाइक सोरांव गांव के समीप पहुंचे वैसे ही सामने से आ रही अनियंत्रित कार ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने पर दिलीप और मासूम लकी सड़क के किनारे तालाब में जा गिरे। पत्नी और बड़ा बेटा उत्कर्ष सड़क के दूसरी ओर गिरे। सिर पर गंभीर चोट लगने से पत्नी बेसुध हो गई। थोड़ी देर बाद दिलीप को होश आया तब लकी की तलाश शुरू हुई।
इधर-उधर तलाश के बाद जब तालाब में खोजबीन की गई तब लकी उसमें पड़ा मिला। उसे तुंरत बाहर निकाला गया लेकिन तब तक उसकी सांस थम चुकी थी। तब तक बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर जुट गए थे। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। थोड़ी देर में पुलिस भी पहुंचे गई। सभी घायलों को रामनगर पीएचसी भेजा गया। परिजन भी मौके पर पहुंच गए। हालत नाजुक होती देख दिलीप, उमा और उत्कर्ष को शहर में एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां पहुंचते ही उमा को मृत घोषित कर दिया गया। दिलीप और उत्कर्ष का इलाज अभी चल रहा है। उधर, हादसे की सूचना जैसे ही दिलीप के घर पहुंची वहां कोहराम मच गया। घर के सदस्य रोने-बिखलने लगे। एक घर में दो मौत से पूरे गांव में भी मातम पसर गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर चीरघर भिजवा दिया है। परिजनों का कहना है कि उमा पांच माह की गर्भवती भी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें