आवेदन के बाद अभ्यर्थियों ने टीजीटी-पीजीटी की तैयारी तेज कर दी, लेकिन इसी बीच नए शिक्षा आयोग के गठन की घोषणा के बाद पूरा मामला ठंडे बस्ते में चला गया। प्रतियोगी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विक्की खान का कहना है कि सरकार के ढीले रवैये का खामियाजा लाखों बेरोजगारों को भुगतना पड़ रहा है।
किराये पर कमरा लेकर तैयारी कर रहे कई प्रतियोगी पैसों के अभाव में अपने गांव लौट जा रहे हैं। प्रतियोगी छात्र अंजनी कुमार पांडेय का कहना है कि परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को एक साल से अधिक समय से इंतजार करना पड़ रहा है।